फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हिट देकर गायब हो गई ये एक्ट्रेस, कैप्टन से शादी कर संभाल रही बिजनेस

Tue, 06 Apr 2021 01:42 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ट्यूलिप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी दुनिया में सफलता पाना हर किसी के बस की बात नहीं है, हर दिन यहां नए स्टार अपनी किस्मत आजमाते हैं। बॉलीवुड में हर साल लाखों फिल्में पर्दे पर आती हैं जिनमें से कुछ ही दर्शकों को याद रह जाती हैं। वहीं, कई ऐसे भी सितारे हैं जो हिट होने के बावजूद इंडस्ट्री में नहीं टिक पाएं। उन्हीं में से एक हैं ट्यूलिप जोशी। अगर आपने फिल्म मेरे यार की शादी है देखी है तो आपको ट्यूलिप जरूर याद होंगी। इससे पहले ट्यूलिप कन्नड़, मलयालम, तेलुगु फिल्मों में काम किया करती थीं। फिल्म 'मेरे यार की शादी है' में अच्छा काम करने के बावजूद ट्यूलिप आज गुमशुदा हैं ।


 
विज्ञापन

2 of 5
ट्यूलिप जोशी-विनोद नायर - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, 2003 में ट्यूलिप ने फिल्म 'मातृभूमि' में काम किया। यह फिल्म कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित थी, जिसमें उन्होंने कल्कि का दमदार रोल प्ले किया। फिल्म में कल्कि पांच भाइयों से एक साथ शादी करती है। उसे हफ्ते की हर रात अलग-अलग भाइयों के साथ बितानी पड़ती है। हालांकि, दमदार एक्टिंग के बावजूद ये फिल्म की कुछ खास कामयाब नहीं हो पाई।
विज्ञापन

3 of 5
ट्यूलिप जोशी-विनोद नायर - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद उन्होंने तमिल और पंजाबी फिल्मों में भी हाथ आजमाया। लेकिन कुछ खास सफलता हासिल नहीं हुई। 37 साल की हो चुकीं इस एक्ट्रेस के पिता गुजराती और मां अरमेनियम हैं।  साल 2000 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा लिया था, लेकिन विनर्स में अपनी जगह नहीं बना पाईं थीं।

4 of 5
ट्यूलिप जोशी-विनोद नायर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों में काम करने के दौरान ही ट्यूलिप को कैप्टन विनोद नायर से प्यार हो गया। विनोद नायर ने नॉवेल 'प्राइड ऑफ लॉयन्स' लिखी है।  दोनों करीब 4 साल तक लिव-इन-रिलेशन में रहे। कहा जाता है कि बाद में ट्यूलिप ने 2005 में विनोद से शादी कर ली। ट्यूलिप ने विनोद नायर से कब शादी की, इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। अब ट्यूलिप विनोद की 600 करोड़ की कंपनी संभाल रही हैं। वो इस कंपनी की डायरेक्टर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्यूलिप जोशी-विनोद नायर - फोटो : सोशल मीडिया
विनोद नायर 1989 से 1995 के बीच 6 साल तक इंडियन आर्मी में रहे। वो पंजाब रेजिमेंट की 19वीं बटालियन में थे। इसके बाद वो आर्मी छोड़कर वापस मुंबई आ गए। सितंबर, 2007 में उन्होंने अपनी ट्रेनिंग और मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म शुरू की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें