फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका-रणबीर का प्यार देख कुछ ऐसा होता था रणवीर का रिएक्शन, इंटरव्यू में बताई पूरी लव स्टोरी

Sat, 02 Mar 2019 03:28 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : social media
एक समय पर दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के प्यार के किस्से बॉलीवुड में आम हुआ करते थे। दोनों खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आते थे। दीपिका ने तो रणबीर के नाम टैटू भी बनवा लिया था।
इस बीच रणबीर की लाइफ में कटरीना कैफ की एंट्री हुई और इस लव स्टोरी का वहीं द एंड हो गया। दीपिका पादुकोण को इस गम से उबरने में काफी समय लगा। इस बीच उनकी जिंदगी में रणवीर सिंह आए और उन्होंने हमेशा के लिए दीपिका का हाथ थाम लिया। हाल में रणवीर ने दीपिका की बीती जिंदगी को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन

2 of 5
deepika ranveer
इंडिया टुडे से हुई बातचीत में जब रणवीर सिंह से पूछा गया कि क्या जब दीपिका और उनके एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर सिंह साथ काम करते थे तो उन्होंने कभी असुरक्षित महसूस किया, रणवीर ने बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ इस बात का जवाब दिया। उन्होंने कहा- क्या आपको इनसिक्योर होने वाला व्यक्ति लगता हूं. मैं इनसिक्योर टाइप का व्यक्ति नहीं हूं, मैं कौन हूं और क्या हूं बस इसे लेकर मैं पूरी तरह सिक्योर हूं। मैं जानता हूं कि दीपिका को कोई भी मेरे जितना प्यार नहीं कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
ranveer singh deepika padukone - फोटो : instagram
बीते साल 14-15 नवंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी कर ली। शादी से पहले 6 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। इन दोनों की लव स्टोरी संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला के सेट से शुरू हुई। फिल्म के सेट से क्रू मेंबर ने हफिंगटन पोस्ट से बातचीत में बताया था कि कैसे दोनों के बीच लव स्टोरी शुरू हुई। साल 2012 में गोलियों की रासलीला-रामलीला की शूटिंग मुंबई में फिल्म सिटी में चल रही थी।

4 of 5
Goliyo Ki Rasleela Ram Leela - फोटो : twitter
'फिल्म का रोमांटिक गाना अंग लगा दे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पर फिल्माया जाना था। गाने के आखिर में दोनों एक दूसरे को किस करने लगे जबकि वो स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था। इस दौरान संजय लीला भंसाली ने कट बोला लेकिन रणवीर और दीपिका एक दूसरे में इतना खोए रहे कि उन्हें सुनाई नहीं दिया और किस करते रहे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika, ranveer - फोटो : instagram
क्रू मेंबर ने बताया कि 'सेट पर सभी को पता था कि रणवीर और दीपिका एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन उनके इस तरह किस करने से सभी को कंफर्म हो गया। दोनों एक दूसरे को बेबी कहकर बुलाते थे, साथ में खाते थे और शूटिंग खत्म होते ही दोनों एक साथ वैनिटी वैन में चले जाते थे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें