फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका को देखते ही अपने जज्बात पर काबू नहीं कर पाए रणवीर सिंह, खुलेआम कह दिया 'दिल है तुम्हारा'

Wed, 09 May 2018 09:01 AM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Ranveer
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने लोगों के सामने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की। लेकिन उनके रिश्ते के सबूत अक्सर सोशल मीडिया पर मिल जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ जब दीपिका 'मेट गाला' इवेंट में रेड गाउन पहनकर पहुंचीं तो रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा दिया जिसे जानकर आप भी कहेंगे प्यार हो तो ऐसा।
विज्ञापन

2 of 5
Deepika Padukone
'मेट गाला 2018' का थीम इस बार 'हेवेनली बॉडीज फैशन एंड द कैथलिक इमैजिनेशन' था। कैथलिक परंपरा ने फैशन की दुनिया को किस तरह प्रेरित किया, इसकी झलक सेलेब्स की आउटफिट्स, मेकअप और एक्सेसरीज में दिखनी चाहिए थी। दीपिका पादुकोण इवेंट में प्रबल गुरांग की डिजाइन की गई ड्रेस में नजर आईं।
विज्ञापन

3 of 5
Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण ने अपनी इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसे देखते ही रणवीर अपने जज्बात पर काबू नहीं कर पाए और कुछ ऐसा लिखा दिया कि पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गया। रणवीर ने दीपिका की इस तस्वीर पर कमेंट किया 'उफ्फ यार'। इसके साथ ही रणवीर ने हार्ट वाला इमोजी भी शेयर किया। यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब दीपिका के लिए रणवीर ने प्यार का इजहार यूं खुलेआम किया हो। 
 

4 of 5
Ranveer Singh
रणवीर सिंह हाल ही में ‘मोस्ट डिजायरेबल मैन 2017’ चुने गए हैं। इस बात का शुक्रिया करते हुए रणवीर सिंह ने ट्वीट करक लिखा,‘मोस्ट डिजायरेबल, स्वीट !! थैंक यू उन सभी के लिए जिन्होंने मुझे वोट किया’। रणवीर सिंह के इस ट्वीट पर दीपिका ने जवाब देते हुए लिखा, ‘आपका स्वागत है…’ और साथ ही दिल भी भेजा। अब दीपिका के ट्वीट का जवाब रणवीर कैसे न देते... उन्होंने भी ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘हाहहाहहा..।’ साथ ही उन्होंने किस का एक स्माइली भी भेजा था।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranveer deepika
बीते कुछ समय से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबरों ने जोर पकड़ा है। कहा जा रहा है यह दोनों इस साल के आखिर तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों के परिवार कई बार मुलाकात कर चुके हैं और आपको तो पता ही कि कई मौके पर रणवीर, दीपिका के लिए अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें