फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह को टिंकल के कवर पर मिली जगह, बताया जिंदगी का यादगार पल

Wed, 09 Jan 2019 03:32 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
bollywood - फोटो : self
विज्ञापन
साल 2018 के आखिरी हफ्ते में रिलीज हुई निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा ने 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा बुधवार को पार कर लिया। रणवीर सिंह इन दिनों कारोबारी और निजी जिंदगी में सातवें आसमान पर हैं, और इस खुशी को और बढ़ाने का काम किया है टिंकल मैगजीन के नए अंक ने।
विज्ञापन


इस अंक में रणवीर सिंह के ऊपर एक खास कॉमिक स्ट्रिप बनाई गई है। रणवीर सिंह का इस बारे में कहना है, ‘मुझे पहले पहल तो इस कवर को देखकर यकीन ही नहीं हुआ। टिंकल मैगजीन मेरे बचपन की तमाम बेहतरीन यादों में से एक हैं और मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं टिंकल मैगजीन के कवर पर सुपंदी और शिकारी शंभू के साथ हूं।

हिंदी सिनेमा के अभिनेताओं में कम ही अभिनेता ऐसे हुए हैं जिन पर कॉमिक स्ट्रिप्स बनी हों। इससे पहले अमिताभ बच्चन और मिथुन चक्रवर्ती के किरदारों पर कॉमिक सीरीज बन चुकी हैं। रणवीर सिंह की अगली फिल्म गली बॉय का ट्रेलर बुधवार को मुंबई में एक शानदार कार्यक्रम के साथ रिलीज किया गया।
विज्ञापन


इस फिल्म में वह एक रैपर की भूमिका में नजर आएंगे। गली बॉय की रिलीज के तुरंत बाद रणवीर अपनी अगली फिल्म 83 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। यह 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप में जीत पर बन रही फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह को कपिल देव का किरदार मिला है
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें