कपिल देव 83 मूवी ट्रेलर
- फोटो : instagram@therealkapildev
रणवीर सिंह की फिल्म '83' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों की बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म को कबीर खान द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म 1983 की कहानी विश्व कप जीत के इर्द-गिर्द घूमती है जब भारत को 1983 के वर्ल्ड कप के शुरुआती दौर में हार का सामना करना पड़ता है लेकिन कपिल देव पूरे गेम का रुख बदल देते हैं। '83' में दिखाया जाएगा कि कैसे पूर्व क्रिकेटर और भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव की अगुवाई में भारत ने पहला वर्ल्ड कप जीता था।