संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' विरोध के बावजूद देशभर के 7 हजार सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई। विरोध के बाद भी फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म का गाना घूमर तो पहले ही धूम मचा चुका है। आज फिल्म का गाना खली बली का वीडियो वर्जन रिलीज किया गया है।
विज्ञापन
2 of 4
ranveer singh
गाने को अब तक 23 हजार लोगों ने देख लिया है। इस गाने का मुखड़ा अरबी भाषा के शब्दों में लिखा गया है। इस गाने में शिवम पाठक ने आवाज दी है। इसी गाने के अंत में खिलजी जख्मी हो जाता है। इस पर कोई और नहीं बल्कि उसी का भतीजा तीर चलाता है। बाद में इस भतीजे को खिलजी उस समय मार देता है, जब वह उसका हाल पूछने जाता है।
विज्ञापन
3 of 4
padmaavat
एक इंटरव्यू में रणवीर ने बताया था, फिल्म का विरोध इस हद तक बढ़ गया था कि उन्हें 30-30 दिन तक बिना ब्रेक लिए शूटिंग करनी पड़ी थी। रणवीर ने बताया, खली बली गाने की शूटिंग के दौरान तो मेरी टांगे बिलकुल बेजान हो गईं थीं।
गाने में अलाउद्दीन खिलजी का डांस बहुत शानदार है। ये हैं गाने के बोल हैं। कलबीया कैस वल्लाह....कलबीया कैस वल्लाह....जबसे पहना है मैंने....ये इश्क-ए सेहरा...
खली बली हो गया दिल...दुनिया से मेरा....