फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण से खफा हैं उनके ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह, वजह बना ये खास शख्स 

Sat, 14 Apr 2018 12:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Padukone
एक वक्त था जब रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की लवस्टोरी और ब्रेकअप दोनों सुर्खियों में रहे। बीते दिनों दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर को एक इवेंट में साथ में स्टेज शेयर करते देखा गया था और हाल ही में इंटरनेट पर यह खबर छाई हुई थी कि दोनों  9 अप्रैल को साथ में रैंप वॉक करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
Ranbir Kapoor
इस खबर को लेकर दीपिका और रणबीर के फैंस दोनों को एक साथ देखने के लिए बेताब थे लेकिन इसी खबर ने दीपिका पादुकोण की लवलाइफ में परेशानियां खड़ी कर दी हैं। जानकारी के अनुसार, दीपिका पादुकोण के कथित ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह उनके और रणबीर कपूर के बीच चल रही अफवाहों को लेकर नाराज हो गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Ranbir Kapoor
असल में, सेलेब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के शबाना आजमी मिजवान फैशन शो के लिए रणबीर और दीपिका को रैंप वॉक करना था लेकिन रणवीर सिंह को इसके बारे में कोई खबर नहीं थी कि रणबीर कपूर और दीपिका किसी रैंप वॉक पर साथ दिखने वाले हैं। हालांकि बाद में रणवीर को सोशल मीडिया पर छाई खबरों से इसके बारे में जानकारी मिली। इसके बाद रणवीर ने दीपिका से इस बारे में बात की। हालांकि शो के लिए पहले से ही डेट्स फिक्स थीं लेकिन बाद में खबरें आईं कि रणबीर कपूर को टाइफॉइड हो गया। शो कैंसिल कर दिया गया।
 

4 of 5
deepika padukone
आपको बता दें कि साल के अंत तक दीपिका ब्वॉयफ्रेंड रणवीर से शादी कर लेंगी। उनके परिवार वाले सितंबर-अक्टूबर के बीच चार तारीखों पर विचार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका जिस ज्वैलरी ब्रांड की एंबेसडर हैं, वह कंपनी खास उनकी शादी के लिए एक ज्वैलरी रेंज लॉन्च करने जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने हाल ही में फॉक्स स्टूडियो की एक फिल्म साइन की है जिसका निर्देशन अनुराग बासु करेंगे। इसके अलावा उनके पास विशाल भारद्वाज की भी फिल्म है जो एक गैंगस्टर की जिंदगी पर आधारित होगी। इस फिल्म में वह इरफान खान के साथ नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें