फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह को अपने ससुर प्रकाश पादुकोण पर है गर्व, लिखा- 40 साल पहले जो किया वो ऐतिहासिक था

Tue, 24 Mar 2020 08:36 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh - फोटो : social media
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों कोरोना वायरस के चलते आइसोलेशन में हैं। दोनों ही घर में रहकर अपने फैंस के साथ जुड़े हैं। पिछले कुछ दिनों में दोनों ने कई सोशल मीडिया पोस्ट किए हैं। अब रणवीर का एक पोस्ट बहुत वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में रणवीर ने अपने ससुर यानी दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण की तस्वीरें शेयर की हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रकाश पादुकोण - फोटो : Social Media
रणवीर ने पोस्ट शेयर कर प्रकाश पादुकोण के बैडमिंटन में दिए योगदान को याद किया। प्रकाश पादुकोण भारत के मशहूर पूर्व बैंडमिंटन खिलाड़ी थे। उन्होंने 40 साल पहले लंदन के वेम्बले एरेना में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप जीती थी। इसी को याद करते हुए रणवीर ने अपनी पोस्ट लिखी और कुछ तस्वीरें शेयर कीं। 

विज्ञापन

3 of 5
Prakash Padukone - फोटो : file photo
रणवीर लिखते हैं, आज से 40 साल पहले ही प्रकाश पादुकोण ने बैडमिंटन के खेल में इतिहास रच दिया था। उन्होंने लंदन के वेम्बले एरेना में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप जीती था। ये एक ऐतिहासिक, अभूतपूर्व दिन था और इसे हमेशा याद रखा जाएगा। बता दें कि इससे पहले दीपिका पादुकोण ने भी ट्विटर पर अपने पिता के लिए एक पोस्ट लिखा था।

 

4 of 5
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण ने ट्वीट में लिखा है, 'पापा, बैडमिंटन और भारतीय खेल के लिए आपका योगदान अतुलनीय है। आपके दूसरों को प्रेरित करने वाले समर्पण, अनुशासन, प्रतिबद्धता और सालों की कड़ी मेहनत के लिए ढेर सारा आभार...हम आपको प्यार करते हैं और हमें आप पर गर्व है। आपको ढेर सारा आभार...'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण ने यह ट्वीट एक पत्रकार के ट्वीट के जवाब में किया गया था जिन्होंने लिखा था कि 40 साल पहले आज ही के दिन लंदन के वेम्बले एरेना में प्रकाश पादुकोण ने ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप जीती थी। उन्होंने एक दीपिका पादुकोण को भी इस पोस्ट में टैग किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें