हिंदी सिनेमा के बेहतरीन कलाकार इमरान हाशमी को दुनिया सीरियल किसर के नाम से भी जानती है। उन्होंने राज 3, मर्डर, कलयुग जैसी अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में अपना हाथ आजमा कर साबित किया है, कि वह किसी भी तरह का किरदार आसानी से कर सकते हैं। हिंदी सिनेमा में की गई मुट्ठीभर फिल्मों में ही उन्हें खूब सराहना मिल चुकी है। वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई, शंघाई जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के दम पर उन्होंने तीन बार फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामांकन प्राप्त किया है। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनके कुछ बेहतरीन किरदारों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 11
footpath
- फोटो : social media
किरदार : रघु श्रीवास्तव
फिल्म : फुटपाथ (2003)
इमरान हाशमी ने इसी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की है। वह दो और अभिनेताओं आफताब शिवदासानी और राहुल देव के साथ मुख्य भूमिका में नजर आए। रघु का किरदार एक गैंगस्टर का है, जो अपने दोस्त की मदद करने के लिए उसके पिता के कातिल को मार देता है। इमरान का गुस्सा इस फिल्म में बहुत ही खतरनाक लगता है। शुरुआती फिल्म में ही इमरान के अभिनय को समीक्षकों से खूब सराहना मिली।
विज्ञापन
3 of 11
Emraan hashmi
किरदार : सनी
फिल्म : मर्डर (2004)
अनुराग बसु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी का तालमेल मल्लिका शेरावत के साथ देखते ही बनता है। उन्होंने इस फिल्म में शादीशुदा औरत सिमरन के प्रेमी सनी का किरदार निभाया है। यहां से ही इमरान हाशमी सीरियल किसर के नाम से भी पहचाने जाने लगे। इस फिल्म की कहानी में ज्यादा दम नहीं थी। वह इमरान हाशमी का अभिनय ही था जिसने इस फिल्म को इतनी बड़ी सफलता दिलाई। इस फिल्म के लिए इमरान को बेस्ट विलेन की कैटेगरी में स्क्रीन अवार्ड के लिए नामित किया गया।
4 of 11
emraan hashmi
किरदार : अली भाई
फिल्म : कलयुग (2005)
फुटपाथ के बाद इमरान ने फिर से एक सहायक कलाकार का किरदार निभाया। इस फिल्म में उन्होंने लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाले एक दलाल का किरदार निभाया है। वह काले धंधों में शामिल जरूर है लेकिन उसका दिल काला नहीं है। वह अपने दोस्त के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल देता है। फिल्म के मुख्य कलाकार कुणाल खेमू हैं, लेकिन इमरान की पर्दे पर थोड़ी देर उपस्थिति भी एक याद छोड़ती है।
विज्ञापन
5 of 11
Emraan Hashmi
किरदार : आकाश
फिल्म : गैंगस्टर (2006)
विलेन का किरदार निभाने के बाद इमरान हाशमी यहां पर भी एक विलेन बनकर ही नजर आए। आकाश के रूप में इमरान एक गायक हैं, जो एक रेस्टोरेंट में गाना गाते हैं। इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म से ही इमरान के साथ कंगना रनौत ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। इमरान का किरदार बहुत ही सीधा साधा है, और उन्होंने इसमें कोई भी झंझट पैदा करने की कोशिश नहीं की है। विलेन के रूप में शानदार अभिनय के लिए उन्हें बेस्ट परफॉर्मेंस इन ए नेगेटिव रोल के फिल्मफेयर के लिए नामित किया गया।
विज्ञापन
6 of 11
emraan hashmi
- फोटो : social media
किरदार : शोएब खान
फिल्म : वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई (2010)
शोएब खान के रूप में इस पीरियड ड्रामा फिल्म में नजर आए इमरान हाशमी का किरदार दाऊद इब्राहिम पर आधारित है। अजय देवगन, रणदीप हुड्डा, कंगना रनौत, प्राची देसाई जैसे कलाकारों के साथ इमरान हाशमी सहायक भूमिका में नजर आए। फिल्म के रोमांटिक दृश्यों में इमरान बहुत ही क्यूट लगते हैं, जबकि एक्शन और ड्रामा वाले दृश्य में और बहुत ही कठोर नजर आते हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें सहायक कलाकार के फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामित किया गया।
विज्ञापन
7 of 11
emraan hashmi
- फोटो : social media
किरदार : अर्जुन भागवत
फिल्म : मर्डर 2 (2011)
जितनी यह फिल्म हिट हुई थी, उतने ही इसके गाने भी हिट हुए थे। फिल्म में इमरान सभी लोगों के साथ वैसे ही पेश आते हैं, जैसे कि उनकी खासियत है। किरदार के हिसाब से उन्हें आदमी फूटी आंख नहीं सुहाते, जबकि महिलाओं के साथ वह बिस्तर में उसी तरह प्रस्तुति दे देते हैं जिसके लिए वो जाने जाते हैं। समीक्षकों ने फिल्म की तारीफ तो ज्यादा नहीं की लेकिन इमरान हाशमी का सहयोग बहुत किया। उनके साथ जैकलिन फर्नांडिस और प्रशांत नारायण मुख्य भूमिका में हैं।
8 of 11
emraan hashmi
- फोटो : social media
किरदार : अब्राहम
फिल्म : द डर्टी पिक्चर (2011)
विद्या बालन, नसीरुद्दीन शाह, तुषार कपूर जैसे बड़े कलाकारों के साथ इमरान हाशमी अब्राहम के किरदार में नजर आए। वह फिल्म के हीरो के सबसे बड़े शत्रु के रूप में थे। उन्होंने फिल्म में एक फिल्म निर्देशक का किरदार निभाया है, जिसका विचार फिल्मों के प्रति बिल्कुल साफ है। वह फिल्मों को एक कला का रूप समझता है। फिल्म तो विद्या बालन की वजह से हिट हुई लेकिन इमरान हाशमी के किरदार को भी समीक्षकों ने खूब पसंद किया।
9 of 11
jannat 2
- फोटो : social media
किरदार : सोनू दिल्ली
फिल्म : जन्नत 2 (2012)
वर्ष 2008 में आई फिल्म 'जन्नत' के बाद निर्माताओं ने उस फिल्म का सीक्वल 'जन्नत 2' बनाने का निर्णय किया, जिसमें उन्होंने रणदीप हुड्डा, ईशा गुप्ता और इमरान हाशमी को मुख्य भूमिका में चुना। फिल्म की शुरुआत में इमरान हाशमी दिल्ली में हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले गली के एक स्मार्ट आदमी के रूप में नजर आए। जब वह पुलिस के चंगुल में फंसते हैं तो पुलिस के खबरी बन जाते हैं। उनके किरदार में अचानक से आया यह बदलाव लोगों को बहुत पसंद आया।
10 of 11
emraan hashmi
- फोटो : social media
किरदार : जोगिंदर परमार
फिल्म : शंघाई (2012)
फिल्म के निर्देशक दिबाकर बनर्जी ने इस फिल्म में एक अलग ही काल्पनिक शहर भारत नगर को गढ़ा। फिल्म में जोगिंदर परमार के किरदार में इमरान हाशमी एक वीडियो ग्राफर के रूप में नजर आए। जोगिंदर अच्छी चीजों को शूट करने के अलावा कभी-कभी पोर्न फिल्में भी शूट करता है। सुनने में बहुत आसान लगता है लेकिन फिल्म में उनकी बहुत जटिल भूमिका है। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार के फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामित किया गया।
इसी बीच इमरान हाशमी ने विक्रम भट्ट की 'राज 3डी' और एकता कपूर की 'एक थी डायन' जैसी अलौकिक शक्तियों वाली फिल्में भी कीं। इनके साथ कई और फिल्मों के बाद वह शोभा कपूर और एकता कपूर की की फिल्म 'अजहर' में नजर आए। अजहर भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की बायोपिक है। दर्शकों और समीक्षकों के हिसाब से यह फिल्म तो हिट नहीं हुई, लेकिन इमरान हाशमी के अभिनय को खूब सराहना मिलीं।