रणवीर सिंह
- फोटो : instagram/ranveersingh
कुछ दिनों पहले ही रणवीर सिंह ने ‘न्यूटेला’ के साथ एक पेड पार्टनरशिप की थी, जिसका एक वीडियो एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में रणवीर सिंह ने न्यूटेला का चॉकलेट जार हाथ में लिया हुआ है, जिस पर उनकी फोटो लगी हुई है। इस वीडियो में उन्होंने बताया था कि उनकी तरह 25 विनर को भी इसी तरह के चॉकलेट जार दिए जाएंगे। रणवीर सिंह की इस वीडियो पर निक जोनस ने मजेदार कमेंट किए थे। अपने पहले कमेंट ने निक जोनस ने लिखा था, ‘पुरस्कार क्या हैं?’ वहीं, अपने दूसरे कमेंट में उन्होंने लिखा था, ‘मैं प्रवेश करने वाला हूं मुझे उम्मीद है कि मैं रणवीर के कस्टम जार में से एक प्राप्त करूंगा।’ अब इसके जवाब में रणवीर ने निक जोनस को खास गिफ्ट भेजा है।