Teefa In Trouble
फिल्म 'तीफा इन ट्रबल' ने पहले दिन दो करोड़ तीस लाख रुपये की कमाई की। किसी भी पाकिस्तानी फिल्म के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग बताई जा रही है। यही नहीं, शुरुआती तीन दिन में भी फिल्म ने सात करोड़ रुपये से ज्यादा बटोर लिए। यह भी अपनी तरह का एक रिकॉर्ड है। खुद अली जफर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।