ऐसा लगता है कि हाल ही में रिलीज फिल्म 'बागी 2' के बाद टाइगर श्रॉफ कुछ ज्यादा ही मालामाल हो गए हैं। अरे जनाब ऐसा हम नहीं कर रहे बल्कि हाल ही में टाइगर से जुड़ी खबर इस बात की ओर इशारा कर रही है। खबरों की मानें तो टाइगर श्रॉफ को अपने सपनों का घर मिल गया है और उसके लिए उन्होंने खास तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
2 of 5
tiger shroff
- फोटो : amar ujala
दरअसल, बीते कुछ वक्त से ऐसी खबरें आ रही थीं कि टाइगर मुंबई में ऐसे घर की तलाश कर रहे हैं जिसमें कम से कम 8 बेडरूम हों। अब ऐसे घर की तलाश करना मुंबई में आसान नहीं था लेकिन टाइगर की यह मुराद पूरी हो गई है और वह इस घर में साल 2019 के अंत तक शिफ्ट हो सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
tiger shroff
सूत्रों के मुताबिक टाइगर ने यह घर मुंबई के खार में लिया है जिसमें 8 बेडरूम हैं। जानकारी के मुताबिक टाइगर के इस घर को बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के भाई एलेन डिजाइन कर रहे हैं। एलेन बेहतरीन इंटीरियर डिजाइनर है और इससे पहले कई सेलिब्रिटीज के घर डिजाइन कर चुके हैं।
4 of 5
Tiger Shroff
काम की बात करें तो टाइगर इन दिनों 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में टाइगर के साथ दो एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। एक का नाम आहना पांडे हैं तो वहीं दूसरी एक्ट्रेस का नाम तारा सुतारिया है। यह फिल्म साल 2012 में आई 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की फ्रेंचाइजी है जिससे आलिया, सिद्धार्थ और वरुण ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
टाइगर श्रॉफ आखिरी बार 'बागी 2' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में टाइगर के साथ पहली बार उनकी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पटानी स्क्रीन पर नजर आई थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करके कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 'बागी 2' को अहमद खान ने डायरेक्ट किया था।