फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान को इंप्रेस करने के चक्कर में रणवीर ने ये क्या कर डाला? देखें तस्वीरें

Mon, 20 Nov 2017 02:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता

सार


 
विज्ञापन
1 of 4
Salman Ranveer
जिस तरह सलमान खान संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' का समर्थन और प्रमोशन कर रहे हैं, उसके लिए फिल्म के एक्टर्स भी शुक्रगुजार हैं। इसकी एक बानगी तब देखने को मिली जब फिल्म में 'अलाउद्दीन खिलजी' का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह फिल्म 'रेस-3' के सेट पर पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 4
Salman Ranveer
रणवीर सिंह के सेट पर पहुंचते ही माहौल और भी खुशनुमा हो गया। उन्होंने कलाकारों के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताया और सबने उनकी मौजूदगी का खूब लुत्फ उठाया। इस गेट-टूगेदर की तस्वीर फिल्म 'रेस-3' के निर्माता रमेश तौरानी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। साथ ही दिलचस्प कैप्शन भी दिया है। तस्वीर में फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूजा भी नजर आ रहे हैं। 
  @RanveerOfficial visits the set of Race bringing with him a riot of laughter always @BeingSalmanKhan @remodsouza @tipsofficial #FriendsOfRace #Race3 #Eid2018 pic.twitter.com/NsEKQcJyxn — Ramesh Taurani (@RameshTaurani) November 20, 2017
विज्ञापन

3 of 4
Salman Ranveer
इसी बीच, रणवीर सिंह ने फिल्म 'रेस-3' के को-प्रोड्यूसर और एक्टर सलमान खान को मसाज भी दिया। फिल्म के सेट से आई इस तस्वीर में रणवीर सिंह सलमान खान की पीठ दबाते दिख रहे हैं।  “Ek Actor hi dusre Actor ka stress samaj sakta hai” - @RanveerOfficial with @BeingSalmanKhan on the sets of #Race3! @remodsouza @RameshTaurani #Eid2018 #FriendsOfRace
@Asli_Jacqueline @thedeol @Saqibsaleem @ShahDaisy25 @Freddydaruwala pic.twitter.com/qsL1LZN8Pd — Tips Films & Music (@tipsofficial) November 20, 2017

 
विज्ञापन

4 of 4
Bigg Boss 11
गौरतलब है कि हाल ही में फिल्म 'पद्मावती' के प्रमोशन के सिलसिले में दीपिका पादुकोण रियलिटी शो 'बिग बॉस-11' के सेट पर पहुंची थीं। यहां शो के होस्ट सलमान खान ने फिल्म 'पद्मावती' का ना सिर्फ प्रमोशन किया बल्कि खुद आगे आकर नेशनल टीवी पर, फिल्म पर हो रहे विवाद और इससे जुड़े कंफ्यूजन को दूर करने की कोशिश भी की। 

पढ़ें: 'रेस 3' में ये बड़ा बदलाव करेंगे सलमान, डायरेक्टर रेमो डीसूजा और प्रोड्यूसर को सुनाया फरमान
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें