फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में 15 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए रणवीर को मिलेंगे करोड़ों रुपये, फीस सुन चौंक जाएंगे

Mon, 26 Mar 2018 03:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ranveer singh
बॉलीवुड की फिल्मों की तरह भारतीयों पर क्रिकेट का जादू में जमकर चलता है और अगर बात IPL की हो तो क्या कहने। खबर है कि 7 अप्रैल 2018 से शुरू होने जा रहे IPL सीजन-11 की ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के अलाउद्दीन खिलजी यानि एक्टर रणवीर सिंह परफॉर्म करते नजर आएंगे। हालांकि हैरानी की बात यह है कि 15 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए रणवीर को 5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ranveer singh
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ओपनिंग सेरेमनी के दिन रणवीर की 15 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए उन्हें 5 करोड़ रुपये की फीस दी जाएगी। सूत्रों की मानें तो ऑर्गनाइजिंग टीम पहले से फैसला कर चुकी थी कि उन्हें ओपनिंग सेरेमनी के दिन रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस चाहिए इसलिए उन्हें इतनी बड़ी रकम ऑफर की गई थी।
विज्ञापन

3 of 4
Ranveer Singh
वैसे ये बात तो सच है कि रणवीर अपने जबरदस्त और जोशीले डांस और ड्रामे से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देंगे। रणवीर इंडस्ट्री में अपनी शानदार एनर्जी के लिए जाने जाते हैं। आपको बता दें कि इन दिनों वह गली ब्वॉय की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें वह रैपर का रोल निभा रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
ranveer singh
इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। बड़े पर्दे पर पहली बार इनकी जोड़ी एकसाथ नजर आएगी। फिल्म 14 फरवरी 2019 को रिलीज होगी। इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें