फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की राह पर चले रणवीर सिंह, पोस्ट की ऐसी तस्वीर याद आ जाएगी 8 साल पुरानी कहानी

Sat, 09 Jun 2018 11:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Simmba
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों 'सिम्बा' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। 8 साल के करियर में रणवीर सिंह पहली बार इस फिल्म में ऐसा किरदार निभा रहे हैं जिससे इससे पहले उन्होंने कभी भी नहीं निभाया था। फिल्म की शूटिंग के बीच 'सिम्बा' फिल्म में रणवीर का लुक सामने आ गया है जिसे देखकर आपको सलमान खान की याद जरूर आ जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
simmba
रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग के दौरान एक पोस्ट किया है जिसमें वह दबंग खान को कॉपी करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा - 'रोहित शेट्टी का हीरो।' इस तस्वीर में रणवीर काला चश्मा लगाए पुलिस वालों के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में रणवीर का लुक काफी जोरदार लग रहा है जो पहली झलक में आपको सलमान खान के दबंग लुक की याद दिला देगा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Simmba
फोटो में रणवीर नीले रंग की शर्ट के साथ पैंट पहने हुए है जो उनपर जंच रही हैं। इसके साथ ही फिल्म के सेट से एक और तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें रणवीर के अलावा सारा अली खान, रोहित शेट्टी और करण जौहर नजर आ रहे हैं। 'सिम्बा' फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है। आपको बता दें , 'सिम्बा' फिल्म तेलुगू फिल्म 'टेंपर' का हिंदी रीमेक है।

4 of 5
सिंबा
'सिम्बा' फिल्म में रणवीर सिंह एक ऐसे पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं जो भ्रष्ट है। कहानी में दिखाया जाएगा कि कैसे फिल्म में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सारा अली खान से मिलने के बाद रणबीर की जिंदगी में बदलाव आता है। 'सिम्बा'फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। यह ऐसा पहला मौका है जब रणवीर सिंह और रोहित एक साथ एक फिल्म में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
simmba
वहीं सारा की बात करें तो यह उनकी दूसरी फिल्म है। सारा सुशांत सिंह के साथ 'बद्रीनाथ' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। रणवीर सिंह आखिरी बार 'पद्मावत' फिल्म में नजर आए थे। रणवीर सिंह 'गली ब्वॉय' की शूटिंग पूरी कर चुके हैं और अब 'सिम्बा'की शूटिंग में बिजी है। निजी जिंदगी की बात करें तो ऐसी खबरें आ रही हैं कि रणवीर और दीपिका पादुकोण की शादी इस साल के अंत तक हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें