Movie Dhurandhar Box Office Collection Day 40: फिल्म ‘धुरंधर’ का जादू अब भी दर्शकों पर बरकरार है। रिलीज के 40 दिन बाद भी ही यह फिल्म करोड़ों रुपये में कमाई कर रही है। जानिए, आज यानी मंगलवार को इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए 40 दिन हो चुके हैं। इतने दिनों में ही यह फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। ‘धुरंधर’ 800 करोड़ क्लब में भी शामिल हो गई है। फिल्म का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। जानिए, रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने मंगलवार को कितना कलेक्शन किया? साथ ही इसका कुल कलेक्शन कितना हो चुका है।
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म 'धुरंधर'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
धुरंधर’ का चालीसवें दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने मंगलवार को यानी चालीसवें दिन 2.41 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने सोमवार को भी 2.35 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं वीकएंड पर यानी शनिवार को 6.15 करोड़ रुपये और रविवार को 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म 'धुरंधर'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है फिल्म
फिल्म ‘धुरंधर’ के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने 810.41 करोड़ रुपये की कमाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का कुल बजट 250 करोड़ रुपये था। ऐसे में देखा जाए तो यह फिल्म अपने बजट से कई गुना अधिक कमाई कर चुकी है।
4 of 5
फिल्म 'धुरंधर'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में अव्वल बनीं ‘धुरंधर’
फिल्म ‘धुरंधर’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी अब तक 1,299.56 करोड़ रुपये हो चुका है। इस साल रिलीज हुई भारतीय फिल्मों की वर्ल्डवाइड कलेक्शन की लिस्ट में यह फिल्म पहले नंबर पर है। इसने ‘कांतारा चैप्टर 1’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 850–900 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कमाए थे।
दूसरा पार्ट भी जल्द होगा रिलीज
फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। उनके अलावा आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और डेनिश पंडोर जैसे उम्दा एक्टर्स भी फिल्म में नजर आए। फिल्म 'धुरंधर' के सीक्वल का एलान भी मेकर्स ने कर दिया है। फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगा। बता दें कि 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी।