फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा आमिर खान जैसा हिट नहीं रहा भांजे इमरान का फिल्मी करियर, दस साल बाद फिर से बॉलीवुड में वापसी करेगी कमाल?

Tue, 13 Jan 2026 08:27 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actor Imran Khan Birthday: आमिर खान के भांजे इमरान खान आज अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी हर छोटी और बड़ी बात।
विज्ञापन
1 of 8
इमरान खान - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड एक्टर इमरान खान का आज 42वां जन्मदिन है। इमरान खान मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के भांजे हैं। बॉलीवुड में कुछ फिल्मों को करने के बाद अचानक इमरान ने बॉलीवुड से करीब दस साल का ब्रेक लिया, लेकिन उन्होंने हाल ही में अपने मामू की फिल्म 'हैप्पी पटेल' से कमबैक भी किया। आज इमरान के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें। 
विज्ञापन

2 of 8
इमरान खान - फोटो : X
इमरान खान का जन्मदिन और परिवार
इमरान खान का आज जन्मदिन है। इमरान का जन्म 13 जनवरी 1983 को हुआ था। वे अमेरिका के मैडिसन, विस्कॉन्सिन में पैदा हुए थे। अभी उनकी उम्र करीब 43 साल है। इमरान खान आमिर खान के भांजे हैं। उनकी मां नुजहत खान (आमिर खान की बहन) हैं, और आमिर खान उनके मामा हैं। उनके नाना मशहूर फिल्ममेकर नासिर हुसैन थे। पिता अनिल पाल सॉफ्टवेयर इंजीनिय (हिंदू बैकग्राउंड से), और मां साइकोलॉजिस्ट। कथित तौर पर जब इमरान डेढ़ साल के थे, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। 
विज्ञापन

3 of 8
इमरान खान - फोटो : X
अवंतिका से शादी और फिर तलाक
इमरान ने 2011 में अवंतिका मलिक से शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी काफी लंबी थी और वे बचपन के दोस्त थे। शादी के 8 साल बाद 2019 में उनका तलाक हो गया। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम इमारा है। कथित तौर पर तलाक के बाद इमरान ने कहा कि उन्होंने बहुत कम उम्र में शादी कर ली थी और दोनों एक-दूसरे का सपोर्ट नहीं कर पाए। अवंतिका ने भी बताया कि तलाक के बाद वे काफी दुखी थीं, लेकिन अब वे अपनी बेटी के लिए मजबूत हैं। दोनों अब भी बेटी की अच्छी को-पेरेंटिंग करते हैं। तलाक के बाद इमरान लेखा वॉशिंगटन (एक एक्ट्रेस) के साथ रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने बताया कि कोविड के समय में उनकी मुलाकात हुई और वे दोनों काफी खुश हैं।

4 of 8
इमरान खान - फोटो : X
इमरान का करियर
इमरान ने बचपन में आमिर खान के साथ छोटे रोल किए थे, जैसे 'कयामत से कयामत तक' और 'जो जीता वही सिकंदर' में आमिर के बचपन का रोल निभाया। बतौर अभिनेता इमरान ने 2008 में फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से डेब्यू किया, जो बहुत हिट रही। इस फिल्म के लिए इमरान को बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।
विज्ञापन

5 of 8
इमरान खान - फोटो : X
इमरान की फिल्में
इमरान ने अपने फिल्म करियर में कई फिल्में कीं, जिनमें 'आई हेट लव स्टोरीज', 'डेली बेली', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', और 'एक मैं और एक तू' जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया। लेकिन इमरान का फिल्मी करियर उनके मामू की तरह सफल नहीं रहा। 2014-2015 के बाद कुछ फिल्में फ्लॉप हो गईं, जैसे 'कट्टी बट्टी', जो उनकी आखिरी बड़ी फिल्म थी। इस फिल्म के बाद इमरान ने अभिनय से कुछ साल के लिए ब्रेक लिया।
विज्ञापन

6 of 8
इमरान खान - फोटो : X
बॉलीवुड से ब्रेक?
इमरान ने 2015 के बाद बॉलीवुड से लगभग 10-11 साल का ब्रेक लिया। इस दौरान वे फिल्मों से दूर रहे, पर्सनल लाइफ और खुद की ग्रोथ पर फोकस किया। कथित तौर पर उनका कहना है कि ब्रेक उनके लिए जरूरी था। अब इमरान अपने मामू आमिर खान की फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' से कमबैक कर रहे हैं। इस फिल्म में आमिर खान, वीर दास और इमरान नजर आएंगे। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
विज्ञापन

7 of 8
इमरान खान - फोटो : X
हैप्पी पटेल के बारे में
इमरान फिल्म 'Happy Patel: Khatarnak Jasoos' में नजर आएंगे। यह वीर दास की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म में आमिर खान और वीर दास मुख्य भूमिका में और इमरान कैमियो में नजर आएंगे। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस की है और 16 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। यह एक स्पाई-कॉमेडी फिल्म है। फिल्म के ट्रेलर और प्रमोशन में इमरान का नया लुक काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

8 of 8
इमरान खान - फोटो : X
इमरान खान का वर्कफ्रंट
'हैप्पी पटेल' के अलावा कथित तौर पर इमरान 'अधूरे हम अधूरे तुम' में नजर आएंगे। इस फिल्म में इमरान खान के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। यह 2026 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। बतौर मुख्य अभिनेता यह फिल्म इमरान खान का कमबैक होगी। इस फिल्म में गुरफतेह पीरजादा भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें