जॉनी लीवर
- फोटो : Social Media
जॉनी लीवर एक लंबे समय से मनोरंजन जगत का हिस्सा है। अपने कॉमेडी अंदाज से उन्होंने लोगों के दिलों में एक खास जगत बनाई। जॉनी लीवर ने अपने करियर में कई अलग-अलग फिल्में की। वैसे तो उनकी हर फिल्म लोगों के लिए बहुत ही खास है, लेकिन एक ऐसी फिल्म है जो सिर्फ दर्शकों के दिल के करीब ही नहीं है बल्कि खुद जॉनी लीवर के दिल के भी काफी करीब है और वो फिल्म हैं कभी खुशी कभी गम। करण जौहर की इस फिल्म ने 20 साल पूरे कर लिए हैं और इस फिल्म से जुड़े लोग अलग-अलग तरह से अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं। जॉनी लीवर के लिए कभी खुशी कभी गम क्यों खास है, उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बताया। दरअसल इस फिल्म में जॉनी लीवर ने ही नहीं बल्कि उनके बेटे जैसी लीवर ने भी काम किया था। दरअसल जब ऋतिक रोशन का किरदार अपने भाई यानी की शाहरुख को ढूंढने की कोशिश करता है तो वो चांदनी चौक पहुंच जाता है। वहां पर उनकी मुलाकात जॉनी लीवर के किरदार हल्दीराम से उनकी पत्नी और उनके बेटे घसीटराम से होती है । फिल्म में घसीटाराम का किरदार उनके बेटे जैसी लीवर ने निभाया है।