फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTO:मांग में सिंदूर, मंगलसूत्र और चूड़ा पहने मुंबई पहुंचीं दीपिका,भीड़ में फंसी तो रणवीर ने संभाला

Sun, 18 Nov 2018 10:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone ranveer singh - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को दो दिन बीत चुके हैं । अब ये नया-नवेला जोड़ा मुंबई पहुंच गया है । मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया पर्सन के अलावा फैंस भी मौजूद थे । दीपिका और रणवीर ने एक जैसे कपड़े पहने और दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आए । 
 
 
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone ranveer singh - फोटो : instagram
दोनों ने फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाई । दीपिका ने मांग में सिंदूर, मंगलसूत्र और हाथ में चूड़ा पहना हुआ था । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका और रणवीर मुंबई में बने अपने नए घर में गृह प्रवेश करेंगे । बता दें कि इटली के लेक कोमो में शादी करने के बाद दीपिका और रणवीर अब बेंगलुरु और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे ।
 
विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone ranveer singh - फोटो : instagram
जब दीपवीर मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे तो फैंस ने उन्हें घेर लिया और वे दोनों बीच में फंस गए । हालांकि दीपिका और रणवीर के चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं आई । वे दोनों सभी से हंसकर बात करते रहे । बता दें कि शादी में उनके परिवार के लोग, दोस्त और कुछ ही मेहमान उपस्थित थे मगर दीपिका और रणवीर सिंह ने इस ख़ुशी में अपने पूरे स्टाफ को शामिल किया।

4 of 5
deepika padukone ranveer singh - फोटो : instagram
खबरों की मानें तो रणवीर सिंह जिस बिल्डिंग में रहते हैं उसका एक पूरा फ्लोर उन्होंने खरीद लिया है। कहा जा रहा है कि अभी रिनोवेशन हो रहा है। जल्द ही न्यूली वेड कपल इस घर में शिफ्ट हो जाएगा। इसके अलावा रणवीर के घर को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है । फिलहाल दीपिका इसी घर में गृृृृह प्रवेश करेंगी ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone ranveer singh - फोटो : instagram
बता दें कि दीपिका और रणवीर ने सिंधी और कोंकणी दो रीतियों से शादी की थी। शादी के दौरान की कई तस्वीरें तो सामने आई थीं लेकिन दूल्हा दुल्हन की शादी की पहली तस्वीर 15 नवंबर को देर शाम आई। शादी की तस्वीर को खुद दीपवीर ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया। दोनों ही रीतियों से हुई शादी में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सब्यसाची की डिजाइनर ड्रेस पहनी थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें