फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: रणवीर सिंह के फर्जी वीडियो मामले में आया अपडेट, आरोपी को नोटिस जारी, पुलिस की कार्रवाई तेज

Wed, 24 Apr 2024 12:24 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणवीर सिंह के डीपफेक वीडियो मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी एक्स यूजर को नोटिस भी जारी किया गया है। 
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह बीते दिनों अपने एक वायरल वीडियो के कारण सुर्खियों में आ गए। क्लिप में अभिनेता को एक राजनीतिक दल पर टिप्पणी करते देखा गया। वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हुआ। हालांकि, बाद में पता चला कि यह डीपफेक वीडियो था। वहीं, इस हरकत से परेशान होकर रणवीर सिंह ने इस पर सख्त एक्शन लिया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। अब मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस के नोडल साइबर पुलिस अधिकारियों ने बड़ा कदम उठाया है। 
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र साइबर पुलिस के नोडल साइबर पुलिस स्टेशन ने मंगलवार को अभिनेता रणवीर सिंह का डीपफेक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक अज्ञात एक्स अकाउंट उपयोगकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। अभिनेता के पिता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। मंगलवार को रणवीर सिंह के पिता जुगजीत सिंह सुंदर भवनानी ने राज्य साइबर पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि 14 अप्रैल को उनके बेटे ने वाराणसी में एक फैशन शो में हिस्सा लिया था जहां उन्होंने एक समाचार एजेंसी को इंटरव्यू दिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भवनानी ने साइबर पुलिस को बताया कि 17 अप्रैल को, एक एक्स उपयोगकर्ता ने इंटरव्यू के क्लिप का उपयोग करते हुए रणवीर सिंह का एक डीपफेक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना और कांग्रेस का पक्ष लेने का एक संपादित ऑडियो था। मामले में पुलिस का कहना है कि वीडियो में मूल दृश्य बरकरार रखे गए हैं लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा स्वैपिंग, मशीन लर्निंग, एआई-आधारित भाषण की मदद से अभिनेता का डीपफेक वीडियो बनाया गया था।

Atlas: 'एटलस' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जेनिफर लोपेज धांसू एक्शन करती आईं नजर, जानिए किस दिन रिलीज होगी फिल्म

4 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भवनानी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी एक्स यूजर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 417, 468, 469, 471 और आईटी अधिनियम की धारा 66डी के तहत एफआईआर दर्ज की। महाराष्ट्र साइबर पुलिस के डीआईजी संजय शिंत्रे ने एक बयान में कहा, 'पुलिस ने उक्त एक्स हैंडल के आरोपी यूजर को नोटिस जारी किया है और मामले की आगे की जांच कर रही है।'

The Ritual: 'द रिचुअल' के लिए साथ आए अल पचीनो-डैन स्टीवंस, हॉरर फिल्म में निभाएंगे दिलचस्प किरदार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
काम के मोर्चे पर, रणवीर सिंह को आखिरी बार करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे। अभिनेता की आगामी फिल्मों की बात करें, तो वह जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'सिंघम अगेन' में दिखाई देंगे। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और टाइगर श्रॉफ शामिल हैं। साथ ही अभिनेता 'डॉन 3' में भी नजर आएंगे।

Aarti Singh: आरती सिंह अपने संगीत में दिखी बला की खूबसूरत, भाई कृष्णा अभिषेक बहन पर प्यार लुटाते आए नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें