Ranveer Singh
- फोटो : instagram
रणवीर सिंह ने एक लड़की को भाभी बुलाया, लड़की ने दिया यह जवाब
रणवीर सिंह अपने अतरंगी कपड़ों और हरकतों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में रणवीर एक इवेंट में पहुंचे थे। इवेंट में पहुंचते ही रणवीर गुनीत विरदी से मिले जो सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं। रणवीर ने गुनीत को भाभी कहकर बुलाया जिसको सुनते ही गुनीत बोल बैठीं "भाभी मत बुलाना प्लीज"। इस बात को सुनकर वहां पर मौजूद लोग गुनीत को भाभी कहकर चिढ़ाने लगे। इस पूरी घटना का वीडियो गुनीत ने टिकटॉक पर पोस्ट किया और लिखा 'जब रणवीर आपको भाभी बुलाएं तो दिल के अरमां आसुंओं में बह गए'। वीडियो आते ही तेजी से वायरल हो गया।