बैंड बाजा बारात से अपने करियर की शुरूआत करने वाले रणवीर सिंह ने इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है और अभिनय से अपनी प्रतिभा भी साबित की है। आज रणवीर बॉलीवुड के एक दमदार अभिनेता माने जाते हैं जिन्हें अपनी फिल्मों में लेने के लिए निर्देशक बेताब रहते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में गुंडे, राम-लीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और गली ब्वॉय जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।रणवीर के अंदर एक ऐसा चार्म है जो उन्हें बहुत खास बनाता है। जहां बहुत से अभिनेता अपने दिल की बात दिल में ही छिपाकर रखते हैं तो वहीं रणवीर बेहद ही खुले स्वभाव के हैं। जो उनके दिल में रहता है वो उनकी जुबान पर आ जाता है।
इन हसीनाओं संग जुड़ा था रणवीर का नाम
दीपिका पादुकोण संग उनका प्यार और फिर शादी भी लोगों के बीच काफी चर्चा में रही। रणवीर अपनी पत्नी दीपिका से बेहद प्यार करते हैं और अक्सर किसी ना किसी मौके पर वो दुनिया के सामने इस प्यार का खुल्लम खुल्ला इजहार भी करते हैं। हालांकि आज भले दी रणवीर दीपिका के दीवाने हों, लेकिन उनसे पहले भी रणवीर के काफी अफेयर रह चुके हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं उन हसीनाओं के बारे में जिनसे जुड़ा था रणवीर सिंह का नाम।