फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बड़े क्रिकेटर ने रणवीर सिंह को ट्रेनिंग देने से कर दिया था इंकार, जानिए ऐसे ही कुछ दिलचस्प किस्से

Thu, 05 Jul 2018 03:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
Ranveer Singh
बॉलीवुड के मोस्ट एनर्जेटिक परफॉर्मर कहे जाने वाले एक्टर रणवीर सिंह का 6 जुलाई को जन्मदिन है। रणवीर को फिल्म इंडस्ट्री में आए महज 8 साल हुए हैं लेकिन देखते ही देखते वह सिनेमाजगत के ऐसे एक्टर बन गए जिनकी एक्टिंग का लोग लोहा मानते हैं। तो चलिए रणवीर सिंह के जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी के कुछ अनसुने किस्से बताते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
Band Baaja Barat
रणवीर सिंह ने साल 2010 में 'बैंड बाजा बारात' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में रणवीर के साथ बतौर लीड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा थी जिसके साथ उनका अफेयर भी काफी चर्चा में रहा। 
विज्ञापन

3 of 11
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह की 'बैंड बाजा बारात' फिल्म रिलीज होने के बाद ऐसी खबरें आईं कि इस फिल्म के लिए रणवीर के पिता ने आदित्य चोपड़ा को 10 करोड़ रुपए दिए थे। हालांकि इन खबरों को बाद में रणबीर ने झूठा करार दिया था।

4 of 11
Ranveer Singh
रणबीर जल्द ही कबीर खान की फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म उस दौर की है जब भारत ने 1983 में पहला वर्ल्ड कप जीता था। कहा जाता है कि स्कूल के दिनों में रणबीर 'गिल्स शील्ड' खेलने के लिए काफी उत्साहित थे लेकिन क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ ने उन्हें कोचिंग देने से मना कर दिया था क्योंकि वह प्रैक्टिस के दौरान लेट पहुंचे थे।
विज्ञापन

5 of 11
padmaavat
फिल्म 'पद्मावत' में रणवीर सिंह के 'खिलजी' किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिला। रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर फिल्म में शाहिद के होने की वजह से असहज महसूस कर रहे थे। यहां तक कि रणवीर ने संजय लीला भंसाली से अपने किरदार को अच्छी तरह से एक्सप्लेन करने को कहा। 
विज्ञापन

6 of 11
Ranveer Singh
रणवीर सिंह की फिल्म 'लुटेरा' रिलीज होने के बाद उनकी मां ने उन्हें सबसे महंगी गाड़ी तोहफे के तौर पर दी थी। इसके साथ ही एक बार रणवीर के फैन ने उन्हें महंगी सोने की चेन गिफ्ट की थी जिसके बाद रणवीर ने रिटर्न गिफ्ट दिया था।
विज्ञापन

7 of 11
Ranveer Singh
रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है लेकिन इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने अपने नाम के आगे से भवनानी सरनेम हटा दिया। रणवीर का मानना था कि बॉलीवुड में इतना बड़ा नाम उनकी अहमियत को कम कर सकता है। 

8 of 11
ranveer singh
एक्शन के अलावा रणवीर सिंह को लिखने का भी शौख है। रणवीर ने कुछ विज्ञापनों के लिए बतौर कॉपी राइटर काम भी किया है।

9 of 11
Ranveer Singh
रणवीर सिंह ने थियेटर में भी काम किया है। थियेटर में रणवीर को बैक स्टेज का ही काम सौंपा गया। जहां उन्हें कई तरह के छोटे-मोटे काम करने पड़ते थे। इस दौरान उन्हें चाय लाना, सीट लगाना, रिहर्सल करवाने का काम करना पड़ता था। थिएटर के साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में भी काम की तलाश जारी रखी।

10 of 11
Ranveer Singh
रणवीर इन दिनों दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशनशिप में है। कहा जा रहा है कि यह दोनों कपल इस साल के आखिर में शादी कर सकते हैं। बड़े परदे इन दोनों ने तीन फिल्मों में काम किया है और तीनों ही सुपरहिट रही। 
विज्ञापन

11 of 11
Ranveer Singh
रणवीर सिंह ने 'गोलियों की रासलीला रामलीला', 'गुंडे', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म रोहित शेट्टी की 'सिम्बा', कबीर खान की '1983 द फिल्म' और जोया अख्तर की 'गली ब्वॉय' है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें