रणवीर सिंह ने 10 साल पहले फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से अपने करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर अब तक वो अपने अभिनय से बॉलीवुड में दमखम दिखा चुके हैं। आज रणवीर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड के तमाम सितारे उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।