फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधुरी दीक्षित ने फिर किया सरोज खान को याद, कहा- 'जब वो अस्पताल में थीं तो बेटी ने कहा था...'

Mon, 06 Jul 2020 06:07 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित, सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन की खबर माधुरी दीक्षित के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। माधुरी और सरोज खान की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई हिट दिए। दोनों की सफलता में एक दूसरे का बड़ा हाथ है। माधुरी के लिए सरोज खान ना केवल एक कोरियोग्राफर थीं बल्कि वो उन्हें अपना गुरु और दोस्त भी मानती थीं। सरोज खान के निधन के बाद माधुरी दीक्षित ने एक भावुक पोस्ट साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
सरोज खान, माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि 'यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि मास्टर जी अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके जैसा दोस्त और गुरु को खोना दर्द देने वाला है। मेरे लिए अपने दुख को शब्दों में लिख पाना मुश्किल था। जब सरोज जी अस्पताल में थीं मैंने उनकी बेटी से बात की थी। उसने कहा था कि सरोज जी ठीक हो जाएंगी। दो दिन बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।'
विज्ञापन

3 of 5
माधुरी दीक्षित, सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी दीक्षित ने आगे लिखा कि 'हमारे बीच गुरु और शिष्य का रिश्ता था। वह भरोसा कि सेट पर वह मेरी मां रहेंगी, मुझे वो सब कमी खलेगी। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।'

4 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी ने लिखा, 'किसी भी महिला को उनकी तरह पर्दे पर इतनी खूबसूरती के साथ कोई नहीं पेश कर सकता। वह हर चीज को ऐसे पेश करती थीं जैसे किसी कविता में जान डाल दी गई हो। मैंने उन्हें कहा था कि सरोज जी अगर आप चीनी होतीं तो मैं आपको अपने चाय के कप में घोल लेती और पी जाती। इस पर वह दिल खोलकर हंसती थीं। मुझे उस मुस्कान की कमी महसूस होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी ने लिखा कि 'सरोज जी मुझसे बहुत सवाल पूछती थीं। एक बार उन्होंने मुझसे पूछा था कि तुमने डांस कहां से सीखा? मैंने उनके बहुत से सवालों को मिस करूंगी।' बता दें कि तीन जुलाई को मुंबई के एक अस्पताल में सरोज खान का निधन हो गया। वो पिछले कुछ समय से बीमार थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें