फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के हिंदी सिनेप्रेमियों को मिला नायाब तोहफा, अनलॉक में रिलीज होगी रोहित शेट्टी की ये फिल्म

Sun, 28 Jun 2020 03:50 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिंबा - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस पर काबू पाते हुए दुनिया के कुछ देशों का जनजीवन सामान्य हो चला है। यह दुनिया के बाकी सभी देशों के लिए इस बात का संकेत है कि जल्द ही सभी देशों से कोरोना जैसे जानलेवा वायरस का खात्मा हो जाएगा। खैर, इसी बीच खबर है कि फिजी और ऑस्ट्रेलिया में हिंदी सिनेमा के अभिनेता रणवीर सिंह की वर्ष 2018 में आई फिल्म 'सिंबा' को रिलीज किया जा रहा है। इससे पहले न्यूजीलैंड के सिनेमाघरों में अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन रिलीज हो चुकी है। दोनों फिल्मों के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
simmba
रणवीर सिंह की यह एक्शन ड्रामा फिल्म एक अनाथ पुलिस वाले की कहानी है जो शुरुआत से रिश्वतखोर होता है। बाद में कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं जिससे उसका जमीर जाग उठता है और वह दुश्मनों का विनाश करता है। इस फिल्म में रणवीर के साथ युवा अभिनेत्री सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं। रणवीर सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट से मिली जानकारी के अनुसार यह फिल्म फीजी में तो रिलीज हो चुकी है लेकिन ऑस्ट्रेलिया में 2 जुलाई को रिलीज होगी।

विज्ञापन

3 of 5
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला
इस फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं और उनकी पुलिस फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्म है। इस फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म 'सूर्यवंशी' भी बनकर तैयार हो चुकी है। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण सिनेमाघर बंद हो जाने के चलते इस फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है। 

4 of 5
Sooryavanshi - फोटो : social media
फिल्म में हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार और कटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा इस फ्रेंचाइजी के पहली फिल्म 'सिंघम' के मुख्य अभिनेता अजय देवगन और 'सिंबा' के रणवीर सिंह भी अक्षय कुमार की इस फिल्म में एक्सटेंडेड कैमियो करते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kapil dev, romi dev, ranveer singh, deepika padukone - फोटो : social media
रणवीर सिंह हिंदी सिनेमा के सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। कबीर खान के निर्देशन में बनी रणवीर की एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' भी बनकर तैयार हो चुकी है। लेकिन, यह फिल्म भी कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई है। इसके अलावा रणवीर 'जयेशभाई जोरदार' में भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।

पढ़ें: दो साल पहले इस अभिनेता ने बनाई थी ऐसी तकनीक, कोरोना काल में हुई इस्तेमाल तो उपमुख्यमंत्री ने जमकर की तारीफ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें