पूरे देश में कोरोना वायरस अपना प्रकोप फैला रहा है। इससे लड़ने के लिए स्वास्थ्यकर्मी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। वहीं देश की कई बड़ी हस्तियां और फिल्मी सितारे भी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अपनी ओर से हर तरह की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए साउथ सिनेमा के अभिनेता अजित की कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डॉ. अश्वत नारायण ने तारीफ की है।