फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिंबा’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर, टूट सकता है दिल

Tue, 08 May 2018 01:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranveer and Rohit Shetty
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान द्वारा अभिनीत सिंबा साल 2018 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म के फर्स्ट पोस्टर लुक के बाद से ही दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी चर्चा है। रणवीर सिंह के फैंस जल्द से जल्द इस फिल्म को देखने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ranveer singh switzerland
इस बीच रणवीर के फैंस के लिए ये खबर थोड़ी निराश कर सकती है। ऐसा लग रहा है कि फिल्म के लिए रणवीर के फैंस को कुछ और इंतजार करना पड़ेगा। खबरें हैं कि 'सिंबा' की शूटिंग में देरी हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
simmba
इससे पहले खबर थी कि 'सिंबा' की शूटिंग मई में शुरू हो जाएगी लेकिन रणवीर सिंह के कंधे में लगी चोट की वजह से फिल्म की शूटिंग में देरी हो सकती है। फिलहाल रणबीर सिंह इन दिनों स्विट्जरलैंड में छुट्टियां बिता रहे हैं।

4 of 5
Deepika and Ranveer
रणवीर सिंह के पर्सनल लाइफ की बात करें तो खबर है कि रणवीर इस साल दीपिका पादुकोण के साथ नवंबर में शादी कर सकते हैं। दोनों परिवारों में शादी की डेट को लेकर मुलाकात भी हो चुकी है। अब देखना यह है कि शादी से पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने रिश्ते को ऑफिशियल करते हैं या फिर विराट अनुष्का की तरह गुपचुप शादी रचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SIMMBA
सिम्बा 28 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर के अपोजिट सारा अली खान नजर आने वाली हैं। बता दें कि सिंबा साउथ की फिल्म टेंपर का रिमेक है। टेंपर में ओरिजिनल विलेन का किरदार प्रकाश राज ने निभाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें