रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग खत्म हो चुकी है। यहां तक कि रैप अप पार्टी भी हो चुकी है। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म के लिए कल्कि कोचलिन और रणवीर सिंह जल्द ही एक गाना एक साथ रिकॉर्ड करने वाले हैं जिसके लिए कल्कि और रणवीर दिन-रात प्रैक्टिस भी कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
कल्कि कोचलीन
'गली ब्वाॉय' में कल्कि वीडियो प्रोड्यूसर का रोल निभा रही हैं तो वहीं रणवीर स्ट्रीट रैपर का। 'गली ब्वॉय' फिल्म की कहानी मुंबई के स्ट्रीट रैपर पर आधारित है। रैपर का किरदार निभाने वाले रणवीर पहले ही गाना गाने की ट्रेनिंग ले चुके हैं। ऐसे में अब कल्कि रैप गाना गाने की ट्रेनिंग ले रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Kalki
इस बारे में कल्कि ने पीटीआई से बात की। कल्कि ने कहा - 'हम लोगों ने कई सारे रैप गाने सुने हैं। मैंने बीते दिनों डिवाइन, नेजी जैसे रैप सुने और उन्हें समझने की कोशिश की। आनंद तिवारी इस फिल्म में म्जूजिक दे रहे हैं और वही मुझे आजकल रैप गाने की ट्रेनिंग दे रहे हैं।'
4 of 5
Kalki and Ranveer Singh
आपको बता दें कि कल्कि कोचलिन 'गली ब्वॉय' फिल्म में दूसरी बार जोया अख्तर के साथ काम कर रही हैं। इससे पहले कल्कि फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' में नजर आई थीं। कल्कि के मुताबिक जोया सेट पर खूब मस्ती करती हैं। जोया का सेन्स ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा है वो उनकी फिल्म की कहानी में भी दिखाई देता है।
आपको बता दें कि ‘गली ब्वॉय’ 14 फरवरी 2019 को रिलीज होगी। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ रणवीर सिंह बतौर हीरो नजर आएंगे। इसके साथ ही कल्कि कोचलिन भी नजर आएंगी। 'गली ब्वॉय' को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है।