संजय दत्त की जिंदगी पर बनी साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'संजू' का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर को देख आप पहचान नहीं पाएंगे कि रणबीर कपूर भी इस फिल्म में हैं। चलने, फिरने, लुक और बोलने तक रणबीर, संजय दत्त को घोलकर पी गए हैं। वहीं इस फिल्म में आपको संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े कई और लोगों के किरदार देखने को मिलेंगे। टीजर में बेशक किसी भी किरदार से पर्दा न गिराया गया हो लेकिन हम आपको सभी किरदारों की जानकारी यहां देने वाले हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
x
- फोटो : bbc
सुनील दत्त
फिल्म में संजय दत्त के पिता के किरदार में परेश रावल नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर की तरह ही परेश रावल ने भी सुनील दत्त को कॉपी करने की कोशिश की है। संजय दत्त को ड्रग्स की लत से बाहर निकालने में सुनील दत्त ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी मुमकिन है फिल्म में सुनील दत्त और संजय दत्त के बीच की कमेस्ट्री देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
3 of 6
Manisha Koirala
नरगिस दत्त
फिल्म में मनीषा कोइराला, संजय दत्त की मां और दिवंगत अभिनेत्री नरगिस दत्त का किरदार निभाती नजर आयेंगी।
4 of 6
diya mirza
मान्यता दत्त
फिल्म में दिया मिर्जा संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त के रोल में नजर आएंगी। मान्यता संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Vicky Kaushal
विक्की कौशल और अनुष्का शर्मा
फिल्म में विक्की कौशल संजय दत्त के करीबी दोस्त के किरदार मे ंनजर आएंगे। विक्की असल जिंदगी में भी संजय दत्त के काफी करीब हैं। फिल्म में अनुष्का शर्मा पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगी।
माधुरी दीक्षित
फिल्म में सोनम कपूर भी नजर आने वाली हैं। सोनम को लेकर अफवाह है कि वह माधुरी दीक्षित के किरदार में नजर आएंगी। आपको बता दें कि संजय दत्त और माधुरी दीक्षित एक्स लवर्स रह चुके हैं। 'साजन' फिल्म के बाद दोनों के अफेयर की खबरें अखबारों की हेडलाइन्स बनती थी। हालांकि संजय दत्त के जेल जाने के बाद दोनों की राहें अलग हो गई थीं।