फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका-रणवीर की वेडिंग को लेकर पहली बार हुआ ये बड़ा खुलासा, हिंदू रीति-रिवाज से नहीं करेंगे शादी

Sun, 01 Jul 2018 11:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं। लंबे समय से यह दोनों स्टार एक-दूसरे के साथ प्यार के रिश्ते में हैं। अब इनकी शादी की चर्चा जोरों पर है। बताया जा रहा है कि यह स्टार कपल नवंबर में शादी करने वाला है। 
विज्ञापन

2 of 5
इस बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी से जोड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसे जानने के बाद इनके फैंस के बीच इस स्टार कपल की शादी को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं। इतना ही नहीं खबरें यह भी हैं कि वह शादी इटैलियन रीति-रिवाज से करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
इससे पहले यह दोनों उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते थे, लेकिन किसी वजह से उन्हें इस फैसले को बदलना पड़ा। सुत्रों की मानें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 12 नवंबर से 16 नवंबर के बीच में शादी कर सकते हैं। दोनों के परिवार के बीच शादी की तैयारियां भी चल रही हैं। लेकिन दोनों के परिवार में से किसी ने भी शादी को लेकर खुलकर अभी तक कुछ नहीं बताया है। 

4 of 5
बताया जा रहा है कि पिछले दिनों जब यह स्टार कपल श्रीलंका में वक्त बिता रहा था तो उसी समय दोनों परिवारों ने वहीं पर रोका की रस्म पूरी कर ली थी। दोनों के शादी की थीम वाले उसी विज्ञापन में जल्द एकसाथ दिखने की भी चर्चा है, जिसमें अपनी शादी से पहले भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक साथ आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साल 2013 में आई फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के समय से एक-दूसरे के प्यार में हैं। इस फिल्म के अलावा यह दोनों 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इनकी शादी को लेकर फैंस के बीच भी काफी एक्साइटमेंट है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें