फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

83 Trailer Out: रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस ने खड़े किए रोंगटे, विदेशी जमीन पर जीत की कहानी देख खुश हुए फैंस

Tue, 30 Nov 2021 12:37 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
83 का ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन फैंस का ये इंतजार आज कुछ हद तक खत्म हो गया है। रणवीर सिंह की मोस्ट अवेडिट फिल्म '83' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आज यानी सोमवार को मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर फैंस के बीच शेयर कर दिया है, जिसने फैंस को जरूर खुश कर होगा। इस फिल्म में रणवीर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं और दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।

इस फिल्म का ट्रेलर काफी ज्यादा जोश जगा देने वाला है, जिसमें रणवीर सिंह हूबहू कपिल देव की तरह लग रहे हैं जो साल 1983 में क्रिकेट के विश्व कप के लिए लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, फिल्म के बाकी किरदार भी किसी से कम नहीं है। रणवीर सिंह की इस फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट 47 सेकंड का है, जिसमें 1983 में हुए क्रिकेट के वर्ल्ड कप की कहानी को देशभक्ति और जज्बे की माला में पिरोकर दिखाया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 83 ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर में फिल्म की शानदार झलक 
ट्रेलर की शुरुआत बेशक विदेशी धरती पर भारतीय क्रिकेट टीम के कमजोर खेल के साथ होती है, लेकिन जैसे जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है वैसे वैसे फिल्म के किरदारों का जज्बा दर्शकों के मन में जोश पैदा करने वाला साबित हो रहा है। इस फिल्म में साफ दिखाया गया है कि कैसे भारतीय खिलाड़ी विदेशी धरती पर अपने देश का सिर ऊंचा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। साथ ही आखिर में दिखाया गया है कि कैसे जब इंडिया की टीम क्रिकेट के मैदान में जीत हासिल करती है तो देशभर में दिवाली मनाई जाती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
83 का ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर की एक्टिंग ने खड़े किए रोंगटे
इस ट्रेलर में रणवीर सिंह की एक्टिंग हर किसी के रोंगटे खड़े कर देने का काम कर रही है। रणवीर कपिल देव के किरदार में हैं और इस किरदार को उन्होंने पूरी शिद्दत से निभाया है। दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण ने एक परफेक्ट पत्नी का रोल निभाया है। इस फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा है, ‘अंडरडॉग्स की सच्ची स्टोरी, जो आप सोच भी नहीं पाएंगे।’ वहीं, फैंस भी इस ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं।

4 of 5
Film 83 Deepika Padukone first look - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
24 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
‘83’ का ट्रेलर फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और अब फैंस जल्द से जल्द इस फिल्म के देखना चाहते हैं। ये फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसे 3डी में भी रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
83 फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
फिल्म ‘83’ में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, पंकज त्रिपाठी, हार्डी सांधु, निशांत धहिया, ऐमी विर्क, साहिल खट्टर, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा और आर बद्री जैसे सितारे नजर आएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें