रणवीर सिंह और आमिर खान दोनों ही अपने काम को लेकर बड़े सीरियस और प्रोफेशनल हैं। अब खबर है कि दोनों एक प्रोजेक्ट पर साथ काम करने वाले। रणवीर सिंह आजकल 'गली ब्वॉय' और आमिर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' की शूटिंग में व्यस्त हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि ऐसे में ये एक साथ कब और कैसे काम करेंगे ?
विज्ञापन
2 of 4
खबर है कि दोनों एक मोबाइल कमर्शियल में साथ काम करेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब रणवीर और आमिर किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं। दोनों अपनी अपनी फिल्मों की शूटिंग खत्म कर इस ऐड पर काम करेंगे। दोनों के बिजी शेड्यूल के कारण इस ऐड की शूटिंग टल रही है।
विज्ञापन
3 of 4
बता दें कि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' में आमिर के अलावा अमिताभ बच्चन, कटरीना और फातिमा सना शेख भी नजर आएंगीं। इस फिल्म के इस साल दिवाली पर रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है। फिल्म की शूटिंग मालटा और मुंबई में पूरी हो चुकी है।
वहीं रणवीर सिंह डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' में नज़र आएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट के साथ लीड रोल निभाते नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह एक स्ट्रीट ब्वॉय का रोल निभाने वाले हैं। आलिया और रणवीर की साथ में यह पहली फिल्म होगी।