रणवीर सिंह आजकल अपनी फिल्म पद्मावत की कामयबी का जश्न मना रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। इसी बीच एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने बताया कि अब असली कॉम्पिटिशन किससे है ? आइए जानते हैं कि रणवीर ने क्या कहा...
विज्ञापन
2 of 4
रणवीर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अब बॉलिवुड की फिल्मों का कॉम्पिटिशन सिर्फ भारत में बनने वाली फिल्मों से नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय फिल्मों से भी है। इसलिए अब समय आ गया है जब वर्ल्ड क्लास फिल्में बनानी चाहिए।
विज्ञापन
3 of 4
रणवीर ने कहा कि आज के डिजिटल युग में कोई भी फिल्म आम दर्शक की पहुंच से दूर नहीं है। देश-दुनिया की बेहतरीन फिल्में दर्शकों से सिर्फ एक क्लिक दूर है इसलिए बॉलीवुड का असली कॉम्पिटिशन अब इंटरनैशनल मार्केट से है।
रणवीर ने बताया कि फिलहाल वे किसी भी वेब सीरीज या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किसी तरह का कोई काम नहीं कर रहे हैं। उनका पूरा फोकस सिर्फ मेन स्ट्रीम सिनेमा पर ही है। बता दें कि रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद की फिल्म पद्मावत 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है और 250 करोड़ की तरफ तेजी से बढ़ रही है।