फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान के गाने पर 'जीजा' को गोद में उठाकर जमकर नाचे रणवीर सिंह, देखते ही छूट जाएगी हंसी

Wed, 09 May 2018 01:40 PM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranveer and Anand
डांस में रणवीर सिंह का मुकाबला करना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन हैं। यह बात रणवीर ने एक बार फिर सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी में साबित कर दी।रिसेप्शन में रणवीर डांस फ्लोर पर आनंद आहूजा को गोद में उठाकर ऐसे झूमे जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Ranveer and Anand
सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन के कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें रणवीर के साथ आनंद आहूजा का एक ऐसा डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। यह सब कुछ तब हुआ जब मीका सलमान खान की 'किक' फिल्म का फेमस गाना 'जुम्मे की रात' गा रहे थे। जिसमें उनका साथ सलमान खान दे रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
Ranveer Singh
पहले तो इस गाने पर रणवीर सिंह अकेले ही डांस कर रहे थे। जैसे ही रणवीर ने आनंद को देखा तो तुरंत गोद में उठा लिया। उसके बाद रणवीर और आनंद ने झूमकर ऐसे डांस किया कि वहां मौजूद लोग हक्का बक्का रह गए। तभी शाहरुख सोनम को ले आए और सभी जमकर नाचे। रणवीर और आनंद के इस जबरदस्त डांस ने मानो महफिल ही लूट ली।
 

4 of 5
Ranveer Singh
रिसेप्शन की शुरुआत से ही रणवीर फुल ऑन डांस मूड में दिखाई दिए। रणवीर ने न केवल आनंद के साथ जमकर नाचे बल्कि अनिल कपूर और शाहरुख के साथ भी रिसेप्शन में अपने खास अंदाज में डांस का तड़का लगाया। पहले तो रणवीर कोट पहने हुए दिखाई दिए लेकिन जैसे जैसे डांस का खुमार उन पर चढ़ता गया रणवीर ने बिंदास होकर कोट उतारा और नाचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranveer Singh
रणवीर सिंह ने कई गानों पर डांस किया जिसमें 'पद्मावत' का खलीबली, बचना ऐ हसीनो, ततड़ ततड़,कोई मिल गया के अलावा दिल धड़कने दो गाने पर जमकर नाचे। रणवीर जब भी डांस फ्लोर पर आते हैं तो अपने डांस से मानो आग ही लगा देते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा सोनम और आनंद के रिसेप्शन में देखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें