फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika-Ranveer: रणवीर सिंह को सता रही दीपिका की याद, अभिनेत्री के लाइव सेशन के दौरान पूछ डाला निजी सवाल

Wed, 16 Nov 2022 12:59 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह मनाई है। दीपिका और रणवीर इंडस्ट्री के पावर कपल हैं। दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में काफी बिजी रहते हैं, लेकिन जब वह एकसाथ होते हैं तो उनकी ट्यूनिंग लोगों को पसंद आती है। रणवीर सिंह अक्सर खुलेआम दीपिका की तारीफ करते नहीं थकते हैं। हाल ही में दीपिका एक इंस्टाग्राम लाइव कर रही थीं। इस दौरान रणवीर ने उनसे ऐसा सवाल पूछ लिया जिसे सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपना सेल्फ केयर ब्रांड लॉन्च किया है। इस दौरान उन्होंने अपने प्रोडक्ट्स की झलक भी फैंस के साथ साझा की। वह अपने ब्रांड और उसके बारे में भी कई अन्य चीजें बताती नजर आईं। दीपिका ने अपने प्रोडक्ट्स को दिखाया और उनके होने वाले फायदे के बारे में भी बताया। लाइव सेशन के दौरान उनके पति रणवीर सिंह भी थे। इस दौरान दीपिका की पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे थे। कमेंट्स में वह दीपिका को चीयर करते और उनसे मजेदार सवाल करते हुए भी नजर आ रहे थे। 

इसे भी पढे़ं- Govinda Naam Mera: थिएटर नहीं अब सीधे ओटीटी पर आएगी विक्की कौशल की ‘गोविंदा नाम मेरा’, जानें कब देख सकेंगे आप
 
विज्ञापन

3 of 4
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका अपने ब्रांड के बारे में बता रही थीं और रणवीर लिख रहे थे- 'वाह वाह एक्साइटमेंट तो देखो'। थोड़ी देर बाद रणवीर ने लिखा- 'हां हर कोई जान लो कि वह कड़ी मेहनत करती है'। इसके थोड़ी देर के बाद रणवीर ने दीपिका के ब्रांड की तारीफ भी कर दी। उन्होंने लिखा- 'ये सभी प्रोडक्ट वर्ल्ड क्लास हैं'। दीपिका से उनके लाइव सेशन के दौरान रणवीर पूछने लगे कि 'तुम घर कब आ रही हो'। 

विज्ञापन

4 of 4
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
लाइव सेशन खत्म होने के बाद जब दीपिका सभी फैंस का शुक्रिया अदा कर रही थीं, इस दौरान भी रणवीर ने कमेंट कर लिखा कि 'मेरे प्यार और सपोर्ट के लिए भी शुक्रिया अदा करो'। बता दें कि इन दोनों को अक्सर एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते हुए देखा जा सकता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह बहुत जल्द रोहित शेट्टी की 'सर्कस' में नजर आने वाले हैं। वहीं उनके पास 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी है। दीपिका पादुकोण की बात करें तो वह शाहरुख खान के साथ 'पठान' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह ऋतिक रोशन की 'फाइटर' और प्रभास के साथ 'प्रोजेक्ट के' में नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें