फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर की फिल्म '83' का लंदन शेड्यूल खत्म, कबीर खान बोले- 'नहीं आया दोनों में कोई बदलाव'

Sat, 07 Sep 2019 02:12 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranveer Singh and Kabir Khan - फोटो : file photo
फिल्म '83' के दर्शक और रणवीर सिंह के फैंस को फिल्म का काफी इंतजार रहा है। सभी इस फिल्म का और इसके सेट से आने वाली तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। दर्शकों और फैंस के लिए एक अच्छी खबर है, फिल्म '83' के लंदन शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। पिछले तीन महीनों से लंदन में इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी। अब फिल्म के मुंबई शेड्यूल की बारी है। इस फिल्म के मुंबई शेड्यूल की शुरुआत 10 सिंतबर यानी मंगलवार के दिन से होगी। ये शूटिंग करीब तीन हफ्ते तक चलेगी। अगले महीने यानी अक्टूबर के पहले हफ्ते तक इसकी शूटिंग खत्म हो सकती है।
 
विज्ञापन

2 of 5
ranveer singh - फोटो : अमर उजाला
साजिद नडियाडवाला, मधु मंटेना, शिबाशीष सरकार और विष्णु इंदूरी के द्वारा को-प्रोड्यूस की जा रही यह फिल्म अब अपने फाइनल शेड्यूल में है। लंदन में खत्म हो चुकी शूटिंग को लेकर फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने उत्साह जताते हुए कहा की लंदन में फिल्म की शूटिंग खत्म करना बिल्कुल वर्ल्ड कप जीतने जैसा अहसास था। कबीर आगे कहते हैं "हम अपनी पूरी टीम के साथ अब इस फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू करेंगे। इस दौरान हमें फिल्म के लिए ऐसे सीन फिल्माए जाने हैं, जिन्हें लंदन में फिल्माने की जरूरत नहीं है, इन सीन्स के लिए अब खास तौर पर सेट तैयार किए गए हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
"क्रिकेट मैच के सीन हमने लंदन में ही फिल्मा लिए हैं। फिल्म के लिए कलाकारों के साथ फिल्माए जाने वाले सीन की यह शूटिंग आखिरी चरम पर है। इस शूटिंग के बाद हम बस कुछ ऐसे सीन्स शूट करेंगे, जो यह दर्शाएंगे की जब भारत वर्ल्ड कप जीता था, तब पूरी दुनिया और देश में क्या हालात रहे थे।"

4 of 5
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म की खास बात यह है की इस फिल्म में चौथी बार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण रील लाइफ कपल के किरदारों में नजर आएंगे। आज के सुपरस्टार्स की इस जोड़ी का निर्देशन करने के बाद कबीर दोनों की तारीफ करते हुए कहते हैं "दोनों ही कलाकार बहुत उम्दा हैं, शादी के बाद दोनों में किसी तरह का बदलाव नहीं आया है। बल्कि शादी ने दोनों कलाकारों को एक साथ काम करने का एक कमफर्ट जोन दिया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
83 फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें की फिल्म के प्रोड्यूसर्स की लिस्ट में दीपिका का भी नाम है। अपने हिस्सों की शूटिंग पूरी करने के बाद भी वह लंदन में ही फिल्म के सेट पर रही थीं। फिल्म में वह कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका निभा रही हैं और उनके पति यानी रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव बने हैं। भारत की क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत को दर्शाती यह फिल्म जरूर कई दिलों और दर्शकों को भावुक करने वाली है।  

यह भी पढ़ें:- 83 की लंदन शेड्यूल की शूटिंग खत्म, इस अंदाज में जश्न मनाते दिखे रणवीर सिंह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें