फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश अंबानी की शादी में आलिया-रणबीर के इश्क के चर्चे, रणवीर-दीपिका को लेकर आई चौंकाने वाली बात

Wed, 13 Mar 2019 04:31 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranveer Singh, Deepika Padukone, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, - फोटो : social media
बीती 9 मार्च को देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने श्लोका मेहता से शादी की। श्लोेका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी हैं। शाही शादी के बाद अंबानी परिवार ने पहली रिसेप्शन पार्टी मुंबई में रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड से लेकर देशभर की कई बड़ी हस्तियां पहुंची। इस बीच कुछ कपल ने पार्टी में काफी सुर्खियां बटोरीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Deepika Padukone-Ranveer Singh - फोटो : social media
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो हमेशा से अपने एनर्जेटिक स्वभाव को लेकर चर्चा में रहने वाले एक्टर रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ पार्टी में बेहद शांत दिखाई दिए। पार्टी में मौजूद सभी लोगों से रणवीर सिंह बेहद कम बातचीत कर रहे थे। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हो सका कि रणवीर सिंह पार्टी में इतना शांत क्यों थे।
विज्ञापन

3 of 5
Ranbir Kapoor - फोटो : instagram
वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के खूबसूरत कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की भी पार्टी में खूब चर्चा सुनने को मिली। इन दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ कर अंबानी परिवार की पार्टी में एंट्री ली थी। साथ ही दोनों को पार्टी में एक दूसरे का ख्याल रखते हुए देखा गया था। रणबीर आलिया के खाने पीने का पूरा ध्यान रख रहे थे।

4 of 5
akash ambani - फोटो : file photo
गौरतलब है कि आकाश-श्लोका की इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। इसमें मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, अमिताभ बच्चन श्लोका मेहता, बोनी कपूर, सोनाली बेंद्रे, करिश्मा कपूर, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, एकता कपूर और जीतेंद्र जैसे सितारे शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आकाश-श्लोका का रिसेप्शन - फोटो : instagram
मुकेश अंबानी ने बेटे की रिसेप्शन पार्टी में स्पेशल परफॉर्मेंस देने के लिए अमेरिका के मशहूर पॉप बैंड मरून 5 को बुलाया था । बैंड के सिंगर एडम लिवाइन क्रून्स ने अपना पॉपुलर नंबर She Will Be Loved गाया । इस गाने पर आकाश और श्लोका ने रोमांटिक डांस भी किया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें