फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 से ज्यादा कश्मीरी बच्चों ने सलमान खान की इस फिल्म के लिए दिया था ऑडिशन, वजह बेहद खास

Wed, 13 Mar 2019 03:41 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan - फोटो : file photo
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' के अलावा 'नोटबुक' को लेकर भी चर्चा में हैं। उन्होंने एक बार फिर 2 नए चेहरों को बॉलीवुड में लांच किया है। इस बार वह फिल्म 'नोटबुक' से नई जोड़ी जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल को पर्दे पर लेकर आ रहे हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर और गाना रिलीज हुआ जिसके दर्शकों ने काफी पसंद किया। 
विज्ञापन

2 of 5
Notebook - फोटो : social media
ट्रेलर देखकर साफ नजर आता है कि यह फिल्म कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बनाई गई है। ट्रेलर में कुछ बच्चे भी नजर आते हैं। फिल्म 'नोटबुक' के ट्रेलर में दिख रहे 6 बच्चों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो फिल्म में इन 6 बच्चों को लेने के लिए करीब 200 से ज्यादा बच्चों का ऑडिशन लेना पड़ा था। 
विज्ञापन

3 of 5
notebook - फोटो : file photo
बताया जा रहा है कि 200 बच्चों में से 6 खास बच्चों को चुनने के लिए फिल्म के निर्देशक और निर्माता को काफी मेहनत करनी पड़ी थी। बात करें फिल्म 'नोटबुक' की तो इसकी कहानी कश्मीर की वादियों में पनपने वाले प्यार और दूरी के बाद किताब के पन्नों में सिमटी मोहब्बत को दिखाया गया है। जहीर और प्रनूतन दोनों स्कूल टीचर बने हैं। दोनों के बीच प्यार हो जाता है फिर दोनों अलग हो जाते हैं। 
 

4 of 5
notebook - फोटो : file photo
प्रनूतन बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा नूतन की पोती और एक्टर मोहनीश बहल की बेटी हैं। फिल्म प्यार और टकराव के बीच की कहानी जो नोटबुक में लिखी जा रही उसी पर पूरी फिल्म सजी है। ट्रेलर में जहीर 'बूमरो-बूमरो' गाने पर डांस करते भी नजर आ रहे हैं।  इस फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pranutan bahl - फोटो : file photo
आपको बता दें कि जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल से पहले सलमान खान ने अपने जीजा आयुष शर्मा और एक्ट्रेस वरीना हुसैन को लंच किया था। यह दोनों फिल्म 'लवयात्री' में नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म सिनेमाघरों पर ज्यादा कमाल नहीं कर सकी, लेकिन दर्शकों ने आयुष शर्मा की एक्टिंग को काफी पसंद किया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें