फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद यहां रहने जा रहे रणवीर-दीपिका, यकीन करना हो रहा मुश्किल

Thu, 08 Nov 2018 08:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Deepika and Ranveer
बॉलीवुड की हिट जोड़ी रणवीर और दीपिका की शादी को अब बस 5 दिन ही बचे हैं और छठवें दिन ये दोनों जन्म-जन्म के लिए एक हो जाएंगे। बता दें कि शादी 14-15 नवंबर को होगी। शादी इटली में होगी और इनके फैन्स यहां भारत में खुशिया मना रहे होंगे। लेकिन इस जोड़ी के फैन्स यह जानने के लिए भी बेताब हुए जा रहे हैं कि शादी के बाद यह कपल कहां हनीमून मनाएगा और किस घर में रहेगा... तो आइए बताते यह सब... 
विज्ञापन

2 of 5
ranveer singh and deepika padukone
इस बात की तो सबको खबर है कि इटली से शादी करके आने के बाद पहला रिसेप्शन दीपिका के यहां यानी बेंगलूरू में दिया जाएगा और इस रिसेप्शन के बाद दोनों मुंबई के लिए निकलेंगे। लेकिन कहां यह किसी को नहीं पता। बता दें कि दीपवीर अपने नये घर को लेकर तैयारी में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Deepika and Ranveer
जो घर पहले दीपिका का था वो अब दीपवीर होने जा रहा है। जी हां, आपको बता दें कि शादी के बाद रणवीर जो है दीपिका के घर में रहेंगे। क्योंकि दोनों ने अभी ड्रीम हाउस को लेकर कोई प्लानिंग नहीं की है। ऐसे में कुछ समय तक रणवीर घर जमाई बनकर रहने वाले हैं। 

4 of 5
ranveer and deepika
दीपिका का एक घर मुंबई में है जहां यह दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी के शुरुआती पलों को जिएंगे। दीपिका मुंबई के प्रभादेवी अपार्टमेंट में रहती हैं। खबर है कि दोनों खुद के लिए कुछ और ही करना चाहते हैं इसलिए दोनों एक दूजे को समय दे रहे हैं। दोनों का मानना है कि सोच समझकर ही वह नया घर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranveer singh deepika padukon - फोटो : amar ujala
आखिर में बता दें कि शादी के कुछ समय बाद ही रणवीर अपनी अपकमिंग फिल्म सिम्बा के लिए शूटिंग पर चले जाएंगे। फिल्म को एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी बना रहे हैं। ऐसे में दीपिका भी अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर फिर बिजी हो जाएंगी। बता दें कि रणवीर और दीपिका डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के घर शादी का कार्ड देने गए थे और उनसे रिक्वेस्ट भी की थी वह जरूर आएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें