फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सूर्यवंशी' ट्रेलर लॉन्च इवेंट: अक्षय,रणवीर और अजय ने मिलकर किया धमाल, दिल्ली पर भी ये बोले सितारे

Mon, 02 Mar 2020 06:58 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 10
सूर्यवंशी की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा जगत के सबसे बड़े ट्रेलर का तमगा आज 'सूर्यवंशी' को मिल गया है। मुंबई में संपन्न हुए एक कार्यक्रम में फिल्म का सवा चार मिनट का ट्रेलर लॉन्च किया गया। अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह की मौजूदगी में इस कार्यक्रम का माहौल कभी मजाकिया तो कभी गंभीर रहा। जहां एक तरफ अजय देवगन और अक्षय कुमार ने रणवीर सिंह के कार्यक्रम में देर से पहुंचने के लिए जमकर खींचाई की तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने दिल्ली के बिगड़े हालात और निर्भया के दोषियों पर खुलकर अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन

2 of 10
सूर्यवंशी की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर की टांग खींचाई
ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम 2 मार्च को सुबह करीब 11 बजे शुरू होना था लेकिन यह कार्यक्रम बहुत देर में शुरू हुआ। इसका कसूरवार अजय देवगन और अक्षय कुमार ने रणवीर सिंह को बताया। दोनों ने मजाकिया ढंग में रणवीर की पूरी मीडिया के सामने टांग खिंचाई की।  उन्होंने कहा कि वे सभी आज समय पर यहां पहुंच गए थे लेकिन रणवीर 40 मिनट देर से पहुंचे इस वजह से हमें और आपको इंतजार करना पड़ा।  उन्होंने आते ही ट्रैफिक का बहाना दिया।  मंच पर मौजूद एंकर ने भी मजाकिया लहजे में कहा कि इस वजह से आज रणवीर को अजय सर और अक्षय सर के सामने उठक बैठक भी करनी पड़ी।  हंसी मजाक का यह सिलसिला यही पर नहीं रुका। 
विज्ञापन

3 of 10
सूर्यवंशी की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
कार्यक्रम के दौरान रणवीर ने अक्षय कुमार से जब मजाक में यह कहा, 'अक्षय सर मुझे फिल्म के बाद एक हेलीकॉप्टर गिफ्ट करने वाले हैं।' इस पर अजय देवगन ने तपाक से बोला, 'तुम्हे वहां भी ट्रैफिक ही मिलने वाला है।' इस बात पर रणवीर समेत वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। वहीं अक्षय कुमार ने आगे कहा,  'वैसे रणवीर सिर्फ आज ही देर से आए हैं। सेट पर वह हमेशा समय पर आते हैं। यहां तक कि कई बार वह मुझे भी 7 बजे ही उठाने आ जाते हैं। फिर मैं उनसे कहा करता था कि 'बेटा मैं 4 बजे ही उठा जाता हूं।' हालांकि कार्यक्रम में एक पल ऐसा भी आया जब ट्रेलर में रणवीर सिंह के एंट्री से ठीक पहले उनकी तारीफ में बोले गए अक्षय के एक आपत्तिजनक शब्द से जुड़ा एक सवाल रणवीर पर दाग दिया गया। इसपर अक्षय ने तुरंत इस बात का विरोध किया और कहा कि फिल्म में वह बात एक अलग माहौल में कई गई है और उस शब्द को किसी कलाकार के प्रोफेशनल या निजी जिंदगी से जोड़ कर सवाल पूछना कतई सही नहीं है।

4 of 10
सूर्यवंशी की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
मौजूदा हालात पर खुलकर बोले रोहित
इस मौके पर फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी से दिल्ली के बिगड़े हालात पर भी सवाल किया गया। इस पर रोहित ने कहा, 'बहुत लोग इस बारे में बात कर रहे हैं। इस वक्त हम सबके लिए जो सबसे सही होगा कि हम थोड़ा शांत रहें। यहां मुंबई में बैठकर वहां के हालात पर बात करना काफी आसान है। इस वक्त पूरे हिंदुस्तान को चुप रहना चाहिए।  हर कोई इस बारे में कुछ ना कुछ बोल रहा है जिससे माहौल और खराब हो रहा है।  वहां अफसर हैं, सरकार है। वहां की जमीनी हकीकत क्या है वह हमें नहीं पता है। अगर मैं यहां से कुछ बोल भी देता हूं तो उसकी सोशल मीडिया पर थोड़ी वाह-वाही भी  हो जाएगी। लेकिन अभी हमें इस पर चुप रहना चाहिए। जब यह माहौल थोड़ा शांत हो तब इसपर बात करें।' इस दौरान रोहित ने यह भी कहा कि निर्भया के दोषियों को और ऐसे दुष्कर्म करने वाले सभी अपराधियों को फांसी होनी ही चाहिए और वह इसका पूर्णतया समर्थन करते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
रणवीर, अजय देवगन और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ से नहीं कोई गिला शिकवा
'तानाजी...' के बाद सैफ अली खान ने फिल्म की कहानी को लेकर अपनी नाखुशी जताई थी और फिल्म में दिखाए इतिहास को लेकर पूरी तरह से रजामंद ना होने की बात कही थी। इसे लेकर ऐसी चर्चा शुरू हो गई थी कि अजय और सैफ के बीच खटपट हो गई है। इसे लेकर पूछे गए सवाल पर अजय ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है और उन दोनों के ही रिश्ते एकदम सही है। ना जाने लोगों को ऐसी खबरें कहां से मिल रही हैं। लेकिन इसका कोई भी आधार नहीं है।
विज्ञापन

6 of 10
सूर्यवंशी का ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणवीर का फैन मोमेंट
ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणवीर ने अपना फैन मोमेंट भी साझा किया। उन्होंने बताया, 'आप सभी ने सोशल मीडिया पर मेरी बचपन की एक तस्वीर देखी होगी जिसमें मैं अक्षय कुमार से मिल रहा हूं। वो दिन है और आज का दिन है। मैं यहां उनके बगल में बैठा हुआ हूं और उनके साथ एक ही फिल्म का हिस्सा हूं।' वहीं अजय देवगन को लेकर रणवीर ने कहा, 'सिंबा में एक सीन है जहां मैं अजय सर के साथ शूट कर रहा था। जैसे ही उनकी एंट्री होती है मैं काफी उत्साहित हो गया था। मैंने सर के साथ वाला वह सीन रिलीज से पहले कई दफा देखा था। इसके साथ ही 'सूर्यवंशी' के एक गाने में हम साथ में डांस करते हुए भी नजर आएंगे।
विज्ञापन

7 of 10
सूर्यवंशी की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्दी के प्रति जताया प्यार और सम्मान
रोहित शेट्टी ने फिल्म की शूटिंग में पुलिस द्वारा मिलने वाली मदद को लेकर कहा, 'उन्होंने हमेशा ही हमारी मदद की है। हम जब भी उन्हें सूचना देते हैं वह हमारे लिए सारे इंतजाम कर देते हैं। रिलीज के दौरान हम कुछ पुलिस वालों के नामों के साथ उनका धन्यवाद भी अदा करेंगे।' वहीं फिल्मों द्वारा पुलिस की क्रूरता को चमक धमक से सजाने के सवाल को रोहित ने सीधे तौर पर बेबुनियाद करार दिया। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म में पुलिस की बर्बरता जैसा कुछ भी नहीं है। वहीं अक्षय कुमार ने फिल्मों में पुलिस वर्दी से लेकर आर्मी की वर्दी पहने जाने को लेकर कहा कि वह जब भी यूनिफॉर्म पहनते हैं वह खुद को नसीबवाला समझते हैं।

8 of 10
सूर्यवंशी का ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक दूसरे की तारीफ
अक्षय कुमार ने फिल्म में कटरीना के काम के बारे में बात करते हुए कहा कि वह पहले कटरीना की अदाकारी की तुलना में सुंदरता के बड़े प्रशंसक थे लेकिन इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसा सीन किया है जिसके चलते वह उनकी अदाकारी के भी दीवाने हो गए हैं। वहीं कटरीना ने भी कहा कि वह अक्षय के साथ ढेरों फिल्मों में काम कर चुकी हैं लेकिन आज भी उनका वही उत्साह और काम देखने को मिलता है जो पहले था। करण जौहर ने रोहित की तारीफ में कहा कि रोहित ने इस फिल्म में जो काम किया है वह कमाल का है। वह पिछले पांच सालों से फिल्म निर्देशन के बारे में सोच रहे हैं और यहां रोहित हैं कि एक के बाद एक कॉप फिल्में लेकर आ रहे हैं। वहीं अजय ने जो काम 'तानाजी' में किया है और जिस तरह से वह फिल्म बनी है उसके लिए वह अजय से क्लास लेना चाहते हैं।

9 of 10
सूर्यवंशी की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आपस में ना भिड़े फैन क्लब
कार्यक्रम के अंत में अक्षय कुमार और अजय देवगन ने साथ मिलकर अपने फैंस से एक अपील भी की। उन्होंने अपने फैन क्लब से गुहार लगाई, 'फैन क्लब हमारी फिल्मों को लेकर आपस में ना भिड़ा करें। हम साथ मिलकर, एक दूसरे की मदद करते हुए फिल्में बनाते हैं। हमारे बीच बहुत ही अच्छे रिश्ते रहते हैं तो हमारा कोई भी फैन हमारी किसी भी फिल्म को लेकर या दूसरे किसी मुद्दे पर आपस में ना भिड़े।' गौरतलब है कि अक्सर फिल्मों के क्लैश के समय या फिर किसी तुलना के दौरान सोशल मीडिया पर फैंस आपस में भिड़ जाते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
सूर्यवंशी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस कार्यक्रम में अक्षय, अजय और रणवीर के अलावा कटरीना कैफ, रोहित शेट्टी और करण जौहर भी मौजूद रहे। यह रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की चौथी फिल्म है। मल्टीस्टारर फिल्म 'सूर्यवंशी' 24 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें