फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो इसलिए रेलवे स्टेशन पर गाने को मजबूर थीं रानू मंडल, पहली बार खुद बताए अपने हालात

Mon, 26 Aug 2019 03:25 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Singer Ranu - फोटो : Facebook
अपनी आवाज से रानू मंडल ने इंटरनेट पर यूजर्स को अपना फैन बना दिया। स्टेशन पर उनका गाया गाना जिसने भी सुना उनकी आवाज का कायल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद संगीतकार-गायक हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया है। हाल ही में रानू ने बताया कि वो आखिर रेलवे स्टेशन पर गाने को मजबूर क्यों थीं?

विज्ञापन

2 of 5
ranu mondal with himesh reshammiya - फोटो : social media
रानू मंडल सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' में बतौर मेहमान पहुंचीं, जहां उन्होंने अपनी आपबीती बताई। शो को होस्ट कर रहे जय भानुशाली ने रानू से पूछा- 'आप रेलवे स्टेशन पर क्यों गा रही थीं?'
विज्ञापन

3 of 5
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya - फोटो : Social Media
रानू मंडल बताती हैं कि 'मैं रेलवे स्टेशन पर इसलिए गाना गाती थीं क्योंकि मेरे पास रहने के लिए घर नहीं है, मैं गाना गाकर पेट भरती थी, गाना गाने के बाद किसी ने बिस्कुट दिया या किसी ने कुछ खाना दिया, या किसी ने मुझे रुपये दिए'। शो में रानू ने जज हिमेश रेशमिया, अलका याज्ञनिक और जावेद अली के सामने अपनी कला का जौहर भी दिखाया।

4 of 5
Ranu Mondal - फोटो : Social Media
स्टेशन पर गाते हुए रानू को कईयों ने सुना लेकिन अक्सर लोग उन्हें अनदेखा कर देते थे। ऐसे ही एक दिन रानू गाना गा रही थीं तभी वहां एतींद्र चक्रवर्ती (Atindra Chakraborty) नाम के शख्स ने उनका वीडियो बना लिया। एतींद्र ने यह वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया। बस फिर तो जो हुआ वो सब जानते हैं। 

पढ़ें: हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल को क्यों दिया अपने साथ गाने का मौका, वजह हैं सलीम खान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranu mondal - फोटो : Facebook
रानू मंडल पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर की रहने वाली हैं। रानू का लालन-पालन उनकी चाची ने किया है। रानू ने कम उम्र में ही मां को खो दिया था। वो अपना गुजारा रेलवे स्टेशन और लोकल ट्रेन में गाना गाकर करती थीं। फिलहाल उनकी जिंदगी पहले से बिल्कुल बदल गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें