फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तेरी मेरी कहानी' के इवेंट पर रानू मंडल ने किए खुलासे, लता मंगेशकर- सोनू निगम के बारे में कही ये बात

Wed, 11 Sep 2019 06:18 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Ranu Mondal - फोटो : Viral Bhayani, Instagram
रातों रात सोशल मीडिया की मदद  से स्टार बनीं रानू मंडल का आज हिमेश रेशमिया के साथ  पहला गाना आधिकारिक रूप से रिलीज हो गया है। इस गाने के ट्रेलर लॉन्च में रानू का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। न सिर्फ रानू का गाना बल्कि रानू के लेटेस्ट फोटोज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। गाने की लॉन्चिंग के दौरान रानू ने कई खुलासे भी किए।
विज्ञापन

2 of 6
Ranu Mondal - फोटो : Social Media
फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' का गाना तेरी मेरी कहानी रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गाने की लॉन्चिंग में हिमेश और बाकी स्टार्स के साथ ही रानू मंडल भी मौजूद रहीं। इस दौरान रानू ने कहा कि उनकी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Ranu Mondal - फोटो : Viral Bhayani, Instagram
इस खास मौके पर रानू ने कहा- मुझे सभी लोगों की आभारी हूं जो मुझे सभी ने इतना प्यार दिया। उनके प्यार के बदौलत ही मुझे आज गाना गाने का मौका मिला है। मेरी आवाज पर भरोसा करते हुए हिमेश जी ने मुझे ये बड़ा मौका दिया। मैं उनकी आभारी हूं।'

4 of 6
रानू मंडल और लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे रानू ने कहा- अगर मुझे लोगों का प्यार नहीं मिलता तो शायद मैं गाना नहीं गा पाती। मुझ पर ईश्वर की रहमत है जिसकी वजह से मैं गा पाती हूं। जब मैंने गाने गाना शुरू किया था तो कभी नहीं सोचा था कि एक दिन ऐसा भी होगा, लेकिन मुझे मेरी आवाज पर भरोसा था। मैं लता जी की आवाज से प्रेरित हूं और बचपन से ही उनकी तरह गाने की कोशिश करती हूं और आगे भी कोशिश करती रहूंगी।' 
विज्ञापन

5 of 6
ranu mondal - फोटो : social media
रानू ने आगे कहा- 'मैंने कभी उम्मीद नहीं हारी थी। हां, लेकिन स्टेज पर गाने का मौका हिमेश जी ने दिया जो मैंने कभी सोचा नहीं था। हालांकि मैं पहले भी स्टेज पर गाने गा चुकी हूं लेकिन वो कुछ साल पुरानी बात है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ranu mondal - फोटो : social media
मीडिया से बात करते हुए रानू मंडल ने आगे कहा- मेरे बुरे वक्त में भी मैंने गाने सुनना नहीं छोड़ा। मैं मोहम्मद रफी, मुकेश, किशोर कुमार, लता मंगेशकर, कुमार सानू और सोनू निगम के गाने सुनती थी। मैं कैसेट पर इन सभी के गाने सुनती थी और सीखने की कोशिश करती रहती थी।'

पढ़ें: कुली नंबर 1 के सेट पर आधी रात को लगी आग, टीम को नहीं हुआ कोई नुकसान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें