इन दिनों एक ही शख्स खबरों में है। वो हैं इंटरनेट सनसनी रानू मंडल (Ranu Mondal)। रानू की हैवी मेकअप वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों के साथ ही लोग उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं। रानू के मेकअप को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स दो भागों में बंटा हुआ है। एक वो जो उनका मजाक उड़ा रहा है दूसरा वो जो उनके सपोर्ट में खड़ा है।