फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आदत' से रानू मंडल मचा रहीं धूम, कुछ ही घंटों में 83 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

Tue, 17 Sep 2019 11:05 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranu Mondal - फोटो : Social Media
रानू मंडल ने अपने एक वायरल वीडियो से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाकर मशहूर हुईं रानू मंडल को हिमेश रेशमिया ने अपनी नई फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में गाने का मौका दिया। पिछले दिनों हिमेश और रानू मंडल की आवाज में गाना 'तेरी मेरी कहानी' रिलीज हुआ था। अब रानू मंडल का गाया एक दूसरा गाना 'आदत' का वीडियो शेयर किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
ranu mondal - फोटो : social media
गाने के रिलीज से पहले हिमेश ने इसका मेकिंग वीडियो शेयर किया है। जिसमें रानू मंडल गाती नजर आ रही है और हिमेश रेशमिया उन्हें गाइड करते नजर आ रहे हैं। मेकिंग वीडियो सामने आते ही यह वायरल हो गया। अभी तक इस वीडियो को 83 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
ranu mondal - फोटो : social media
वीडियो शेयर करते हुए हिमेश ने कैप्शन में लिखा- 'आदत की मेकिंग के दौरान मुझे यह अहसास हुआ कि रानू की आवाज केवल एक गाने के लिए प्रभावति करने वाली नहीं थी। आप भी मुझसे सहमत होंगे अगर आपने एक बार 'आदत' सुन लिया। उनकी आवाज में सच में बहुत जादू है। आप सभी के समर्थन के लिए शुक्रिया।'

4 of 5
Ranu Mondal - फोटो : social media
रानू मंडल लता मंगेशकर की बहुत बड़ी फैन हैं। जब लता मंगेशकर तक रानू का वीडियो पहुंचा तो उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वो अपनी ओरिजनल आवाज में गाएं और नकल ना करें। लता मंगेशकर के इस बयान पर अब रानू मंडल ने कहा कि 'मैं लता जी की उम्र के हिसाब से छोटी थी, छोटी हूं और छोटी रहूंगी। उनकी आवाज मुझे बचपन से ही पसंद है। जब मैं गांव छोड़कर कोलकाता पहुंचीं तो वहां लता जी का गाना रेडियो पर सुनती थी। लता जी की सुरीली आवाज की वजह से ही तो उन्हें स्वर कोकिला कहा जाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranu mondal - फोटो : social media
'तेरी मेरी कहानी' गाने के लॉन्चिंग के दौरान जब हिमेश रेशमिया से लता मंगेशकर के बयान पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि 'हर कोई कहीं ना कहीं किसी ना किसी से प्रेरित होता है। वैसे ही रानू मंडल, लता मंगेशकर से प्रेरित हैं। जैसे कुमार सानू खुद को किशोर कुमार से प्रेरित बताते हैं, ठीक वैसे ही। कोई लता जी जैसा नहीं बन सकता है। वो महान गायिका हैं और उनकी जो यात्रा रही है उससे कोई भी प्रेरित हो सकता है, वैसे ही रानू भी हुईं लेकिन ये बात भी सच है कि रानू जन्म से ही टैलेंटेड हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें