फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानू मंडल ने रिकॉर्ड किया तीसरा गाना, इस बार स्वैग में गाकर फैंस को कर दिया हैरान

Tue, 03 Sep 2019 12:58 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranu mondal - फोटो : social media
इंटरनेट की सनसनी बन चुकीं रानू मंडल को अब बॉलीवुड से एक के बाद एक म्यूजिक कंपोजर से गाने के ऑफर मिल रहे हैं । फिलहाल रानो हिमेश रेशमिया के साथ अपना प्रोजेक्ट पूरा कर रही हैं । हिमेश ने पहले रानू से 'तेरी-मेरी कहानी' गवाया था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया । इसके बाद रानू ने 'आदत' गाना गया । अब रानू का तीसरा गाना भी सामने आ गया है । 
विज्ञापन

2 of 5
ranu mondal - फोटो : social media
इस तीसरे गाने का वीडियो हिमेश रेशमिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है । इस नए गाने में सबसे खास बात है रानू का अंदाज । इस बार रानू ज्यादा आत्मविश्वास के साथ गाती नजर आ रही हैं । राने गाना गाते हुए उसे एंजॉय भी कर रही हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
Ranu Mondal - फोटो : file photo
उनके बगल में हिमेश रेशमिया भी खड़े हैं । वो भी रानू का आत्मविश्वास देखकर काफी खुश हैं । हिमेश रेशमिया ने गाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'आने वाले गाने 'आशिकी में तेरी' की झलक । रानू जी में बहुमुखी प्रतिभा है और उनका आत्मविश्वास हर गाने के साथ बढ़ रहा है । आप सभी का धन्यवाद उनके चेहरे पर ये मुस्कान लाने के लिए' । 

4 of 5
ranu mondal - फोटो : social media
ये गाना 13 साल पहले यानी 2006 में रिलीज हुई फिल्म '36 चाइना टाउन' के गाने 'आशिकी में तेरी' का रीमेक है । इस गाने के लेटेस्ट वीडियो में रानू अलाप देती हुई नजर आ रही हैं । वहीं बैकग्राउंड में 'आशिकी में तेरी' का म्यूजिक प्ले हो रहा है । रानू का ये वीडियो भी दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं । 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya - फोटो : Social Media
16 घंटे में इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं । फैंस हिमेश की तारीफ करते हुए कह रहे हैं, 'आप एक महान काम कर रहे हैं ।' हाल ही में रानू ने कहा था, 'बार-बार हवाई जहाज से मेरे घर से मुंबई आना कठिन है, इसलिए मैं मुंबई में अपना घर लेना चाहती हूं। हिमेश रेशमिया के साथ दो गीत गा चुकी हूं। मैं मुंबई में ही रहना चाहती हूं।'

स्टार बनते ही बदले रानू मंडल के तेवर, बोलीं, बार-बार हवाई जहाज से मेरे घर से मुंबई...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें