फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशंसक पर भड़क उठी थीं रानू मंडल, बोलीं- 'छुआ कैसे?' अब मीम्स बना उड़ाया जा रहा मजाक

Wed, 06 Nov 2019 05:57 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Memes on Ranu Mondal - फोटो : twitter
महिला प्रशंसक के साथ बदतमीजी करने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद रानू मंडल (Ranu Mondal) को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इस वीडियो में रानू मंडल महिला प्रशंसक के छूने पर भड़क उठी थीं। यहां तक कि रानू ने प्रशंसक से यह तक कह दिया था कि 'आपने मुझे छुआ कैसे? मैं अब एक सेलिब्रिटी हूं।' इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स मीम्स बनाकर रानू का मजाक उड़ा रहे हैं। तस्वीरों में देखिए कैसे कैसे मीम्स वायरल हो रहे हैं...
विज्ञापन

2 of 7
Memes on Ranu Mondal - फोटो : twitter
जरा इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर में बॉलीवुड मशहूर अभिनेत्री कियारा आडवाणी और रानू मंडल नजर आ रही हैं। इसके साथ ही कियारा की तस्वीर के ऊपर आग और रानू की तस्वीर के ऊपर बिजली के तार नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा गया है- 'इसे अपने रिस्क पर ही छुए।'
 
विज्ञापन

3 of 7
Memes on Ranu Mondal - फोटो : twitter
इस तस्वीर में रानू मंडल मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के ऊपर लिखा हुआ है- 'आपकी हिम्मत कैसे हुई?'
 

4 of 7
Memes on Ranu Mondal - फोटो : twitter
इस तस्वीर में रानू मंडल के साथ छुई-मुई के पेड़ की तस्वीर लगी हुई है। इस तस्वीर में कैप्शन दिया गया है- 'मुझे मत छुओ।' 
 
विज्ञापन

5 of 7
Memes on Ranu Mondal - फोटो : twitter
रानू मंडल को फिल्म में गाने का मौका हिमेश रेशमिया ने दिया था। इस तस्वीर में सनी देओल की 'गदर' फिल्म की एक सीन की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के ऊपर लिखा है- 'हिमेश रानू मंडल से कह रहे हैं- मैडम जी, मैं आपको वापस स्टेशन छोड़ आऊं?'
 
विज्ञापन

6 of 7
Memes on Ranu Mondal - फोटो : twitter
यह तस्वीर 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' की है। तस्वीर में हूमा कुरैशी और नवाजुद्दीन नजर आ रहे हैं। तस्वीर में हूमा नवाजुद्दीन को गुस्से से देख रही हैं। तस्वीर को साझा करते हुए लिखा गया है कि इस वक्त रानू के सभी प्रशंसक उन्हें इसी तरह से देख रहे हैं।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Memes on Ranu Mondal - फोटो : twitter
इस तस्वीर में 'डर्टी पिक्चर' फिल्म के 'ऊ ला ला ऊ ला ला' गाने की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के नीचे रानू की तस्वीर साझा करते हुए 'ऊ ला ला' गाने के बोल के जरिए रानू मंडल के प्रशंसक के साथ किए बर्ताव को दिखाया है। रानू की तस्वीर पर लिखा है- 'छूना ना छूना ना, अब मैं मशहूर हो गई।' 

यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 13' से न तो रश्मि देसाई और देवोलीना बाहर हुईं और न ही सिद्धार्थ शुक्ला, सबूत देख लें
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें