महिला प्रशंसक के साथ बदतमीजी करने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद रानू मंडल (Ranu Mondal) को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इस वीडियो में रानू मंडल महिला प्रशंसक के छूने पर भड़क उठी थीं। यहां तक कि रानू ने प्रशंसक से यह तक कह दिया था कि 'आपने मुझे छुआ कैसे? मैं अब एक सेलिब्रिटी हूं।' इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स मीम्स बनाकर रानू का मजाक उड़ा रहे हैं। तस्वीरों में देखिए कैसे कैसे मीम्स वायरल हो रहे हैं...