फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेकअप की वजह से ट्रोल हो रहीं रानू मंडल के बचाव में उतरे फैंस, बोले-शब्दों का ध्यान रखें

Tue, 19 Nov 2019 01:15 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranu Mondal - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर रानू मंडल (Ranu Mondal) की मेकअप वाली तस्वीरें वायरल होने के बाद यूजर्स उनका मजाक उड़ाने लगे। यहां तक कि मीम्स भी बनने लगे। इन तस्वीरों में रानू मंडल का चेहरा मेकअप की वजह से थोड़ा अजीब लग रहा था। इसी मेकअप में रानू ने कानपुर के एक इवेंट में रैंप वॉक भी किया। रानू के इस मेकअप पर जहां एक ओर यूजर्स उनका मजाक उड़ा रहे हैं तो वहीं अब उनके बचाव में भी लोग उतर आए हैं। कुछ प्रशंसकों ने रानू मंडल का मजाक उड़ाने पर सोशल मीडिया फटकार लगाई है। 
विज्ञापन

2 of 5
ranu mondal - फोटो : social media
एक यूजर ने लिखा- 'लोग रानू मंडल के मेकअप को लेकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं। इससे साफ है कि बेरोजगारी कितनी बढ़ गई है।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'हर कोई रानू मंडल का मजाक उड़ा रहा है। किसी को जज करने से पहले शब्दों का ध्यान रखें।' 

   
 
विज्ञापन

3 of 5
Ranu Mondal on Ramp - फोटो : instagram
तीसरे यूजर ने रानू मंडल का बचाव करते हुए लिखा- 'रानू मंडल के मीम्स क्यों? महिला को अनंत काल के बाद अपने जीवन का समय बिताने को मिलता है। मैं स्वीकार करता हूं कि मेकओवर बहुत ही खराब है लेकिन यह मेकअप कलाकार की गलती है। वह खुश लग रही हैं। हर किसी पर मीम्स बनाने लगना गलत है।' चौथे यूजर ने लिखा- 'मुझे समझ नहीं आता कि हर कोई रानू मंडल के मेकअप का मजाक क्यों उड़ा रहा है? ऐसा नहीं है कि उसने खुद ऐसा किया है या इसके बारे में वो कुछ जानती हैं।' 
 
 

4 of 5
ranu - फोटो : social media
दरअसल, रानू मंडल उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ब्यूटी पॉर्लर के कार्यक्रम में पहुंची थीं। यहां मेकअप आर्टिस्ट ने उनका मेकअप किया। उनका मेकअप लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों के मजेदार कमेंट्स और मीम्स की बाढ़ आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranu Mondal Memes - फोटो : Social Media
अब जरा इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर को साझा करते हुए एक यूजर ने लिखा है- 'ओह भाई...मारो मुझे मारो...।' रानू का मजाक उड़ाते हुए एक यूजर ने लिखा- 'दिल पर पत्थर रखकर मुंह पर मेकअप कर लिया...।' एक और यूजर ने लिखा- 'अब इतना हैवी मेकअप देखने के बाद तो लोग यही कह रहे होंगे सह लेंगे थोड़ा।'
 



यह भी पढ़ें- नींद न आने पर स्मृति ईरानी ने किया मजेदार पोस्ट, कहा- 'प्लीज आप लोग मेरे सपने देखना बंद करो'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें