सलमान खान की बहन अर्पिता खान और बहनोई आयुष शर्मा की सोमवार को पांचवी शादी की सालगिरह थी । इसी दिन सलमान के पिता सलीम खान और मां सलमा खान की भी 55वीं एनिवर्सरी थी । सलमान खान के घर पर इन दो खास मौकों का जश्न मनाया गया । पार्टी में सलमान के करीबी रिश्तेदार के अलावा बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे पहुंचे ।